फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mikey Hothi becomes first Sikh mayor in California

Punjab News: कैलिफोर्निया में पहले सिख मेयर बने पंजाब के मिकी होथी, 117वें मेयर के रूप में ली शपथ

Sun, 25 Dec 2022 08:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Dec 2022 08:46 PM IST
सार

2008 में टोके हाईस्कूल से स्नातक मिकी होथी ने कहा कि शहर में बड़ा होना एक चुनौती थी। खासकर 9/11 के बाद जब कई मुसलमानों और सिखों ने अनुचित उत्पीड़न का अनुभव किया लेकिन माता-पिता ने समझाया कि उनका परिवार इस संघर्ष में न केवल जीवित रहा बल्कि लोदी में फला-फूला।

विज्ञापन
Mikey Hothi becomes first Sikh mayor in California
मिकी होथी। - फोटो : फाइल

विस्तार

विदेश में पंजाबियों का जलवा बरकरार है। पंजाब के मूल निवासी मिकी होथी ने कैलिफोर्निया में इतिहास रच दिया है। वह उत्तरी कैलिफोर्निया के लोदी शहर के मेयर बन गए हैं। उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया है। होथी के माता-पिता भारत के पंजाब के रहने वाले हैं। मिकी शहर के इतिहास में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले पहले सिख बन गए हैं। उनकी इस नियुक्ति से कैलिफोर्निया और भारत में रहने वाले पंजाबियों में खुशी की लहर है। होथी का नव-निर्वाचित पार्षद लिसा क्रेग ने नामांकन किया, जिन्होंने नवंबर में मेयर मार्क चैंडलर की सीट के लिए चुनाव जीता था। बुधवार की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से उन्हें उपमहापौर चुना गया। 

विज्ञापन


वहीं, मिकी होथी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि लोदी शहर के 117वें मेयर के रूप में शपथ ग्रहण कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कैलिफोर्निया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आर्मस्ट्रांग रोड पर गुरुद्वारा की स्थापना में उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान था। होथी ने कहा कि हमारा अनुभव हिस्पैनिक समुदाय के समान है जो ग्रीक और जर्मन समुदाय की तरह हमसे पहले आया था। उन्होंने कहा कि हर कोई लोदी आया, क्योंकि उन्हें अहसास हुआ कि यह एक सुरक्षित पारिवारिक शहर था। इस शहर में महान शिक्षा से जुड़े महान लोग, महान संस्कृति, महान मूल्य और सिर्फ कड़ी मेहनत करने वाले लोग हैं। मुझे इस समुदाय के अगले मेयर के रूप में प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है।
विज्ञापन


2008 में टोके हाईस्कूल से स्नातक मिकी होथी ने कहा कि शहर में बड़ा होना एक चुनौती थी। खासकर 9/11 के बाद जब कई मुसलमानों और सिखों ने अनुचित उत्पीड़न का अनुभव किया लेकिन माता-पिता ने समझाया कि उनका परिवार इस संघर्ष में न केवल जीवित रहा बल्कि लोदी में फला-फूला। होथी कई व्यवसायों के मालिक और उद्यमी बने जो आज भी सफल कंपनियों का प्रबंधन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed