फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MHA does not direct administration of

एमएचए का निर्देश नहीं मानता यूटी प्रशासन

Thu, 14 Nov 2013 10:46 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Nov 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
MHA does not direct administration of
यूटी प्रशासन केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के निर्देशों को भी नहीं मानता है। एमएचए के निर्देशों के प्रति प्रशासन कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साढ़े तीन महीने से स्टैंडिंग कमेटी की बैठक नहीं हुई है। जबकि , एमएचए ने प्रशासन से हर माह स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल के साथ बैठक करने को कहा था।
विज्ञापन


स्टैंडिंग कमेटी की पहली बैठक 29 जुलाई को हुई थी और इसके बाद से न तो अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में बैठक हो सकी है और न ही नवंबर में बैठक अभी तक निर्धारित की गई है। प्रशासन की सुस्ती का आलम यह है कि साढ़े तीन महीनों में वह बैठक के मिनट्स तक तैयार नहीं कर सका है। 
विज्ञापन


एमएचए के निर्देश पर स्टैंडिंग कमेटी की पहली बैठक 29 जुलाई को यूटी सचिवालय में हुई थी। इसमें शहर से जुड़े करीब एक दर्जन मुद्दों पर चर्चा हुई थी। बैठक में प्रशासन ने इन मुद्दों के स्टेटस के बारे में सांसद को बताया था। सांसद ने एमएचए में लंबित मामलों को क्लीयर कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, साढ़े तीन महीने के बाद भी अधिकांश मुद्दों का स्टेटस पहले जैसा ही है। बैठक में भी सांसद ने प्रशासन के अधिकारियों से चंडीगढ़ में लंबे समय से रह रहे लोगों के लिए नई आवासीय योजना लॉन्च करने के लिए कहा था। अभी तक इस योजना पर प्रशासन या सीएचबी ने विचार तक नहीं किया। इस बैठक के मिनट्स तैयार नहीं होने से न तो अगली बैठक की तिथि तय हो पा रही है और न ही उसका एजेंडा।

बैठक की तारीख प्रशासन को ही बंसल से पूछ कर तय करनी है। बंसल स्टैंडिंग कमेटी की दूसरी बैठक में उद्योगपतियों और व्यापारियों की दिक्कतों के साथ ही ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखना चाहते हैं।


पिछली बैठक के नहीं मिले मिनट्स
 इस संबंध में जब पवन कुमार बंसल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक पिछली बैठक के मिनट्स नहीं मिले हैं। वह चाहते हैं कि स्टैंडिंग कमेटी की दूसरी बैठक जल्द बुलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed