फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News: Meteorological Department issued four day yellow alert in Punjab

Punjab Weather News: पंजाब में और गिरेगा पारा, आज से चार दिन तक कुछ ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 23 Jun 2023 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 23 Jun 2023 10:42 PM IST
सार

विभाग के मुताबिक पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में इस दौरान तेज गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही भारी बारिश होगी, जबकि शनिवार को पंजाब में कुछ जगहों पर तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

विज्ञापन
Punjab Weather News: Meteorological Department issued four day yellow alert in Punjab
Punjab Weather News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कई हिस्सों में हो रही बारिश के चलते बीते तीन दिन में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पांच डिग्री तक पारे में और कमी आने की संभावना है। विभाग ने शनिवार से चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। खास तौर से रविवार से मौसम के मिजाज ज्यादा बिगड़ेंगे।

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक सूबे के ज्यादातर हिस्सों में इस दौरान तेज गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही भारी बारिश होगी, जबकि शनिवार को पंजाब में कुछ जगहों पर तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।
विज्ञापन


पंजाब के तापमान में शुक्रवार को 0.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक रहा। सबसे ज्यादा 43.6 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 40.0 डिग्री, लुधियाना का 36.7, पटियाला का 33.2, पठानकोट का 38.0, बठिंडा का 41.2 और रोपड़ का 33.9 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में हुई सबसे ज्यादा बारिश

वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे तक चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा 43.2 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा एसबीएस नगर में 1.3 एमएम, फतेहगढ़ साहिब में 1.0, होशियारपुर में 0.5 एमएम, रोपड़ में 4.5 एमएम बारिश हुई। उधर, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 4.2 डिग्री ऊपर रहा। सबसे कम 26.8 डिग्री न्यूनतम तापमान चंडीगढ़ का रहा।

जून में अब तक सामान्य से 30 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक जून महीने में अब तक सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। आंकड़ों के मुताबिक 34.0 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 44.1 एमएम बारिश हुई। लगातार पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस बार रुक-रुककर बारिश होती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed