फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meteorological Department issued alert regarding rain in Chandigarh Punjab and Haryana

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी: पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में आज हल्की तो पांच जनवरी को हो सकती तेज बरसात

Tue, 04 Jan 2022 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jan 2022 12:07 AM IST
सार

पांच जनवरी को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं चार जनवरी यानि आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।

विज्ञापन
Meteorological Department issued alert regarding rain in Chandigarh Punjab and Haryana
चंडीगढ़ में बारिश - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण चार से छह जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का मौसम प्रभावित रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पांच जनवरी को चंडीगढ़ के साथ पंजाब व हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए चेतावनी भी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार चार जनवरी को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


पांच जनवरी को हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि पंजाब के उत्तरी भागों में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है। पंजाब और हरियाणा के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ आंधी, बिजली और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके बाद एक और तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के छह जनवरी की रात से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में 7 से 8 जनवरी के दौरान चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा में फिर से बारिश हो सकती है। इस अवधि के दौरान चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में कई स्थानों पर गरज के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की हिदायत

  • सावधानी से गाड़ी चलाएं
  • कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें
  • सिंचाई, उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से बचें
  • गरज व ओलावृष्टि की घटना के दौरान बाहर जाने से बचें
  • गरज व बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों
  • जलाशयों के पास न जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed