फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meteorological Department issued alert regarding haze in Haryana

Haryana Weather News: हरियाणा में दिखा हिमाचल में हुई बर्फबारी का असर, धुंध का अलर्ट, दो डिग्री और गिरेगा पारा

Tue, 05 Dec 2023 12:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Dec 2023 12:23 AM IST
सार

हरियाणा में फिलहाल अगले चार से पांच दिन बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि रविवार शाम रेवाड़ी में 0.5 मिलीमीटर और मेवात में एक मिलीमीटर बारिश जरूर हुई। वहीं, सोमवार को भी कई इलाकों में धुंध छाई रही।

विज्ञापन
Meteorological Department issued alert regarding haze in Haryana
Haryana Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार रात व सोमवार को हुई बारिश व बर्फबारी का असर हरियाणा में भी दिखने लगा है। इससे प्रदेश के कई शहरों का तापमान दो डिग्री तक गिर गया। हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 8.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक और गिरेगा। दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई। सोमवार को अंबाला का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.6 डिग्री रहा। भिवानी में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


फिलहाल अगले चार से पांच दिन बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि रविवार शाम रेवाड़ी में 0.5 मिलीमीटर और मेवात में एक मिलीमीटर बारिश जरूर हुई। वहीं, सोमवार को भी कई इलाकों में धुंध छाई रही। इससे सुबह व रात के समय दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में भी सुबह के वक्त घनी धुंध के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए फिर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

कैथल में धुंध से चार वाहन भिड़े

कैथल के कलायत में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर खरक पांडवा गांव के पास धुंध के कारण चार वाहन टकरा गए। गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन


                कहां कितना रहा तापमान

  • शहर             अधिकतम       न्यूनतम
  • हिसार (बालसमंद) 26.2          8.4
  • सिरसा              25.0            10.6
  • करनाल             23.7            11.1
  • भिवानी             23.1             11.3
  • कुरुक्षेत्र             23.5             11.8
  • अंबाला             21.6             11.9
  • रोहतक             21.2             13.2
  • झज्जर             23.5             14.4
  • सोनीपत            24.1            14.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed