फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Merit list released for admission in MBBS in GMCH, 304 students are in competition for 135 seats of state quota.

Chandigarh News: जीएमसीएच में एमबीबीएस में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी, स्टेट कोटे की 135 सीटों पर 304 विद्यार्थी दाैड़ में

Sun, 25 Aug 2024 05:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Merit list released for admission in MBBS in GMCH, 304 students are in competition for 135 seats of state quota.
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), सेक्टर-32 में एमबीबीएस में दाखिले के लिए शनिवार देर शाम कंबाइंड प्रोविजनल मेरिट सूची जारी कर दी गई। इस बार सामान्य श्रेणी में कटऑफ के 650 अंकों के आसपास रहने की संभावना है। पिछले साल की तुलना में यह काफी ज्यादा है। साल 2023 में सामान्य वर्ग की कटऑफ 599 रही थी।
विज्ञापन

शनिवार रात जारी कंबाइंड प्रोविजनल मेरिट सूची में 720 अंकों में से 715 अंक लेने वाली अवनीत कौर ग्रेवाल पहले स्थान पर रहीं हैं। लंबे इंतजार के बाद जारी कंबाइंड प्रोविजनल मेरिट सूची में कुल 304 विद्यार्थियों के नाम हैं। सूची में 700 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्र शामिल हैं। पीडब्ल्यूडी श्रेणी की प्रोविजनल सूची में दो छात्रों के नाम हैं और एससी श्रेणी की सूची में 73 विद्यार्थियों के नाम हैं। जीएमसीएच-32 में सत्र 2024-25 में एमबीबीएस की कुल 150 सीटें हैं। इनमें से 115 सीटें यूटी स्टेट पूल में हैं, जिनसे 93 सीटें सामान्य श्रेणी की हैं। बाकी सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के ब्लॉक ओ में सराई बिल्डिंग के सभागार में 28 अगस्त को पहली काउंसलिंग शुरू होगी, जिसमें सभी विद्यार्थियों को अपने ओरिजनल प्रमाणपत्र लाने के निर्देश दिए गए हैं। कांउसलिंग के समय कोई भी डिजिटल दस्तावेज या डिजिलॉकर प्रमाणपत्र मान्य नहीं होंगे। काउंसलिंग सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस बार नीट में विद्यार्थियों के अधिक स्कोर करने से विद्यार्थियों को कटऑप अधिक जाने का डर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरसीज स्टूडेंट दोहरा लाभ
एमबीबीएस की प्रवेश प्रक्रिया में इस वर्ष ओवरसीज स्टूडेंट के मानक को जोड़ा गया है। इसे लेकर उच्चतम न्यायालय के 2021 के निर्णय के अनुसार जिन अभ्यर्थी के पास 2021 से पहले का ओवरसीज कार्ड होगा, वे इसके लिए योग्य होंगे। उन अभ्यर्थियों को दोहरा लाभ दिया गया है। इसके अंतर्गत वे ओवरसीज यानी एनआरआई के साथ ही चंडीगढ़ पूल की सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। अगर उनके नंबर कम हुए तो वे ओवरसीज से और ज्यादा हुए तो चंडीगढ़ पूल की सीट पर प्रवेश ले सकेंगे। वहीं, अभ्यर्थियों की मदद के लिए 0172-2601023, 2504225, 2504233 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।


पहली काउंसलिंग में ही फुल हो जाती हैं सीटें
जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस में दाखिले में अगर पिछले वर्षों के रिकॉर्ड देखें तो हर बार ऑल इंडिया के साथ ही स्टेट कोटे की सभी सीटें पहली काउंसलिंग में ही फुल हो जाती हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने मानक के अनुसार, स्टेट कोटे में सेकंड काउंसलिंग और मापअप राउंड रखता है। अंतिम दौर में अगर कोई सीट खाली रही तो उस पर प्रवेश दिया जाएगा, लेकिन इस दौरान शैक्षणिक सत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

एमबीबीएस की कुल सीटें 150
--------------------------
ऑल इंडिया कोटा
23 सीट
सेंट्रल पूल
03 सीट
फॉरेन इंडियन स्टूडेंट
09
--------------------------------
यूटी चंडीगढ़ पूल में कुल 115 सीटें
सामान्य 93
अनुसूचित जाति 16 सीट
सामान्य पीडब्ल्यूडी 5
अनुसूचित जाति पीडब्ल्यूडी 1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed