फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mercury rose six degrees in a day, heat and humidity caused havoc, slight relief in the evening

Chandigarh Weather: एक दिन में छह डिग्री चढ़ा पारा, गर्मी और उमस ने किया बेहाल, शाम को मिली हल्की राहत

Tue, 20 Jun 2023 02:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 20 Jun 2023 02:02 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, शहर वासियों को गर्मी से अभी फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को भी शहर के कई इलाकों में तेज धूप रहेगी और तापमान 39 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Mercury rose six degrees in a day, heat and humidity caused havoc, slight relief in the evening
चंडीगढ़ में मौसम के रंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भीषण गर्मी से सोमवार को चंडीगढ़ के लोगों का हाल बुरा हो गया। तापमान भले 40 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन गर्मी उससे ज्यादा महसूस हुई। पूरे दिन लू चलती रही लेकिन शाम को मौसम बदलने से हल्की राहत मिली। शाम को बादल छा गए और दक्षिणी सेक्टरों में बूंदाबांदी हुई। 
विज्ञापन


पंचकूला में भी शाम करीब छह बजे हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सोमवार दोपहर को लू के थपेड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। दोपहर के समय लोग घर से बाहर निकलने से कतराते दिखे। शहर का तापमान एक दिन में छह डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री था, जो सोमवार को 40 डिग्री को पार कर गया। इसकी वजह से ही अधिक गर्मी रही। इन दिनों उमस ने भी लोगों की परेशानी को बढ़ा दी है। रात के समय में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही, क्योंकि शहर का न्यूनतम तापमान भी काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Assembly: सिख गुरुद्वारा संशोधन बिल 2023 सर्वसम्मति से पास, CM बोले-गुरबाणी सभी तक पहुंचे, यही चाह
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री के करीब दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। पूरे दिन की गर्मी के बाद शाम करीब पांच बजे हल्की हवाएं चलनी शुरू हुईं। इससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। दक्षिणी सेक्टरों के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

आज भी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, शहर वासियों को गर्मी से अभी फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को भी शहर के कई इलाकों में तेज धूप रहेगी और तापमान 39 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया जाएगा। हालांकि शाम के समय मौसम बदल सकता है और हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed