फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Merchant in support of EV policy, but wrong plan for charging station

Chandigarh News: व्यापारी ईवी पॉलिसी के समर्थन में, पर चार्जिंग स्टेशन की योजना गलत

Tue, 29 Aug 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Merchant in support of EV policy, but wrong plan for charging station
चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल की सोमवार को बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के प्रस्ताव का स्वागत किया गया, लेकिन पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन के प्रस्ताव का व्यापारियों ने विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन बनने से जगह काफी कम रह जाएगी। पहले ही मार्केटों में गाड़ियां खड़ी के लिए समस्या होती है, चार्जिंग स्टेशन बनने से समस्या और बढ़ जाएगी। 20 से अधिक मार्केटों के प्रतिनिधियों ने इस पर अपनी सहमति दी। व्यापारियों ने कहा कि कई मार्केटों में पहले से ही वेंडिंग जोन, अनधिकृत वेंडर और पब्लिक बाइक शेयरिंग के लिए बनाए गए स्टैंड की चुनौतियां हैं। इससे गाड़ियां खड़ी करने के लिए जगह नहीं बची है। संगठन के अध्यक्ष चरनजीव सिंह ने कहा कि इन स्टेशनों को पेट्रोल पंप के पास खाली पड़ी भूमि, मार्केट, ग्रीन बेल्ट के बाहर, मार्केट के बाहर, सेक्टर 42 की लेक, सामुदायिक केंद्र या कोयला डिपो के पास लगाना चाहिए। संरक्षक दिवाकर साहूंजा ने कहा कि 1980 में भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार के आविष्कारक ने उसी समय व्यापारियों के बीच संवाद की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा कोई भी निर्णय लेने से पहले स्थानीय अधिकारियों को संबंधित लोगों से बात जरूर करनी चाहिए। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष नारंग ने कहा हम ईवी पॉलिसी के समर्थक हैं, लेकिन चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था गलत है।
विज्ञापन

महासचिव संजीव चड्ढा, कमलजीत सिंह पंछी, वित्त सचिव राधे लाल बजाज ने इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आह्वान किया। इस मौके पर संगठन के पूर्व संरक्षक सह अध्यक्ष अनिल वोहरा, पुरुषोत्तम महाजन, भूपिंदर नारद, बलविंदर सिंह, राजन महाजन, विनोद जोशी, हरजीत सिंह, रमेश आहूजा, संजीव ग्रोवर, मोहित सूद, मनोज बजाज, प्रवीण कुमार विशु, संजय मेहता, प्रीतपाल सोढ़ी, जगतार सिंह सहित अन्य व्यापारियों ने कहा कि इस संबंध में वह मेयर अनूप गुप्ता से भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed