फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Men arrested for feeding intoxicating biscuits by saying Prasad

प्रसाद कहकर नशीला बिस्कुट खिलाने वाला शातिर गिरफ्तार

Sun, 19 Dec 2021 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Men arrested for feeding intoxicating biscuits by saying Prasad
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जम्मू से आकर आईएसबीटी-43 पर बिस्कुट में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटपाट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जम्मू निवासी कृष्णपाल (54) के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 19 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। शिकायतकर्ता ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि उसे बीते दिन आईएसबीटी-43 से एक सवारी आईएसबीटी-17 जाने के लिए मिली। वह सवारी को लेकर सेक्टर-17 छोड़ने गया तो सर्कस ग्राउंड के पास पहुंचने पर उसने प्रसाद दिया, जिसे खाते ही वह बेहोश हो गया। जब होश आया तो उसने देखा कि उसका पर्स और मोबाइल गायब है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

सेक्टर-17 थाना पुलिस को सूचना मिली कि ऑटो चालक के साथ लूटपाट करने वाला आरोपी इलाके में घूम रहा है। इसके बाद एसपी सिटी केतन बंसल की निगरानी में एक टीम गठित की गई। टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को धर-दबोचा। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी 100 वारदात कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पर्स, मोबाइल फोन, 1500 रुपये, नशीला टेबलेट और बिस्कुट बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed