{"_id":"65e425949ad935af90eb8665c8fa48ea","slug":"member-of-haryana-haj-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा हज कमेटी के सदस्य बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा हज कमेटी के सदस्य बने
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 21 Nov 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के न्याय प्रशासन विभाग ने हरियाणा हज कमेटी के सदस्य मनोनीत किए हैं।
विज्ञापन
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कमेटी में मुस्लिम समाज के तीन विधायकों को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
इनमें हरियाणा के परिवहन मंत्री आफताब अहमद, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अकरम खान और मुख्य संसदीय सचिव जलेब खान शामिल हैं।
इसके अलावा मुस्लिम धर्म गुरुओं और कानून की जानकारी रखने वाले तीन लोगों को भी कमेटी में सदस्य बनाया गया है।
इनमें हाजी शमशाद निवासी फिरोजपुर झिरका, मौलवी अनवर निवासी मालपुरी हथीन और मौलाना अब्दुल सुभान निवासी हिंगनपुरा (मेवात) शामिल हैं।