{"_id":"312c4ee940da0f7041482f3cf8c3fef5","slug":"mega-food-court-and-hospital-made-at-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज: मोहाली में बनेगा फूड कोर्ट और अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज: मोहाली में बनेगा फूड कोर्ट और अस्पताल
ब्यूरो/अमरउजाला, मोहाली।
Updated Mon, 03 Aug 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अंदर ही घर, रोजगार और स्वस्थ सेहत का सपना देख रहे लोगों की उम्मीद जल्दी ही हकीकत में बदल जाएगी। गमाडा ने एक बार फिर प्रॉपर्टी की नीलामी करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इसके तहत ग्रुप हाउसिंग साइट, स्कूल, अस्पताल, फूड कोर्ट, एससीओ और बूथ साइट नीलाम की जाएगी। नीलामी 18 अगस्त को सेक्टर -70 स्थित कम्युनिटी सेंटर में होगी। इस दौरान 25 साइट की नीलामी होगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इस बार गमाडा ने पूरी प्लानिंग के तहत नीलामी का फैसला लिया है।
इसके लिए जहां गमाडा की टीम ने ट्राइसिटी के प्रॉपर्टी बाजार की स्टडी की है। वहीं, साइटों की सलेक्शन पर भी गमाडा ने पूरा ध्यान दिया है।
इसके अलावा जो साइट पिछली नीलामी में नहीं बिक पाई थीं, उन साइट्स के रिजर्व प्राइस में दस से बीस प्रतिशत तक की कटौती भी की है। ताकि ग्राहकों को मुश्किल न उठानी पड़े और साइटें आसानी से बिक जाएं।
विज्ञापन
स्थान..................टाइप...........एरिया वर्ग गज
एयरोसिटी...........स्कूल ...........11311.08
सेक्टर 62...........अस्पताल...........24684
सेक्टर 62...........फूड कोर्ट...........4783.96
सेक्टर 64...........स्कूल...........4646.40
सेक्टर 65...........ग्रुप हाउसिंग...........38579
सेक्टर 69...........नर्सिंग होम...........1000
-------------------------------------------
सेक्टर 56...........एससीओ (1).........121
सेक्टर 59...........बूथ (1)...........23.72
सेक्टर 59...........बूथ (1)...........22.69
सेक्टर 61...........बूथ (3)...........22.69
सेक्टर 61...........बूथ (1)...........46.41
सेक्टर 63...........बूथ (3)...........22.69
सेक्टर 65..........बूथ (1)..........22.69
सेक्टर 65..........बूथ (1)..........46.41
सेक्टर 67..........एसएसएस (2)..........69.09
सेक्टर 68..........एससीओ (1)..........181.50
सेक्टर 69..........एससीओ (1)..........121
सेक्टर 71..........एससीओ (1)..........121
सेक्टर 79..........एससीओ (1)..........287.50
सेक्टर 80..........एससीओ (1)..........287.50
गोल्फ रेंज के पास बनेंगे आशियाने
गमाडा ने इस बार ग्रुप हाउसिंग का सलेक्शन करते समय काफी स्टडी की है। गोल्फ अकादमी के पास इस बार ग्रुप हाउसिंग की साइट को नीलामी के लिए रखा गया है।
इसके अलावा फोर्टिस अस्पताल के पास के एरिया में अस्पताल की साइट नीलाम करने की योजना बनाई है। वहीं, सेक्टर-69 में नर्सिग होम की साइट की नीलाम की योजना बनाई है।