फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting organized with NRI Punjabis in Pathankot by Punjab Government today all update

Pathankot: एनआरआई सम्मेलन में उठा अमृतसर से कनाडा डायरेक्ट फ्लाइट का मुद्दा, जिलेवार सुनी जा रही समस्याएं

Sat, 03 Feb 2024 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 03:41 PM IST
सार

पठानकोट का नीम पहाड़ी क्षेत्र धारकलां एक टूरिस्ट हब है। यहां मिनी गोवा बनने से यह क्षेत्र पहले से और ज्यादा खूबसूरत हो गया है। एक टूरिस्ट हब होने के नाते पंजाब के मुख्यमंत्री एनआरआई को यहां पर निवेश के लिए प्रोत्साहित करेंगे। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र की खासियत पर चर्चा करके कारोबार को बढ़ावा देने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Meeting organized with NRI Punjabis in Pathankot by Punjab Government today all update
पठानकोट में एनआरआई मिलनी समारोह में पहुंचे सीएम भगवंत मान - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब सरकार की ओर से प्रवासी पंजाबी भारतीयों के साथ आज धारकलां तहसील में पड़ते चमरोड पतन (मिनी गोवा) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


बैठक के बाद सीएम मान ने कहा कि पंजाबी पूरी दुनिया में रहते हैं और वे पूरी दुनिया में कामयाब हैं..... पंजाबी यहां से शारीरिक तौर पर चले गए लेकिन मन उनका यहीं है। वे सिस्टम से दुखी होकर गए हैं। अब हमने यहां काफी हद तक सिस्टम ठीक कर लिया है। अब उनका वापस आना शुरू हो गया है। पंजाबी अब यहां व्यापार करना चाहते हैं। पहले यहां भ्रष्टाचार था अब वह सब खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी गोवा में एनआरआई मिलनी समारोह शुरू हो गया है। समारोह में पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, अमृतसर समेत भिन्न शहरों से एनआरआई पहुंच गए हैं। जिलेवार एनआरआई की समस्याएं नोट की जा रही है। एनआरआई ने अमृतसर से कनाडा डायरेक्ट फ्लाइट का मुद्दा भी उठाया। एनआरआई जमीन जायदाद, पैसों के लेनदेन, विकास कार्यों जैसे मुद्दे लेकर आएं हैं। 




समारोह में प्रत्येक जिले से 250 एनआरआई बुलाए गए थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रवासी पंजाब भारतीय को पेश आ रही मुश्किलों एवं उनकी शिकायतों का हल करना हैं।  
 
मिनी गोवा की खासियत
मिनी गोवा में पंजाब ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी पर्यटक पॉवर पैराग्लाइडिंग और जिप लाइन ड्राइव का लुत्फ, धारकलां की पहाड़ियों में एडवेंचर का मजा, रंजीत सागर की झील में बोटिंग, बाइक राइडिंग का आनंद लेने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed