{"_id":"86c0144b028d9b22017bbf2efd9123d9","slug":"meeting-finance-commetti-proposals-nagar-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक, कई प्रस्ताव मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक, कई प्रस्ताव मंजूर
नीरज कुमार
Updated Thu, 21 Nov 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-18 और आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में सभी कुत्तों की जांच होगी। कुछ समय पहले रेबीज के कारण सेक्टर-18 में एक युवक की मौत हो गई थी।
वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में यह मुद्दा पार्षद देवेश मोदगिल ने उठाया था। मेयर सुभाष चावला ने बताया कि पालतू कुत्ते ने युवक को काटा था। उनकी जानकारी के अनुसार वह तीन बार डिस्पेंसरी गया, लेकिन एंटी रेबीज का टीका नहीं लगवाया।
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
बैठक में रोज फेस्टिवल के दौरान लेजर वैली में लगने वाले स्टॉलों की जिम्मेदारी भी प्रशासन द्वारा नगर निगम को सौंपने का मुद्दा उठा। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन को पत्र लिखेगा।
बैठक में 42वें रोज फेस्टिवल के लिए 34.95 लाख का प्रस्ताव पास कर दिया गया।
इसके अलावा सेक्टर-47 के कम्युनिटी सेंटर में एसी हॉल के लिए छह हजार, बिना एसी के हॉल के लिए चार हजार रुपये बुकिंग चार्ज तय करने, सेक्टर-25 कम्युनिटी सेवा केंद्र में पब्लिक डिसपेंसरी खोलने, डड्डू माजरा डंपिंग ग्राउंड की चहानदीवारी बनाने, चंडीगढ़ में इंटेलीजेंट स्मार्ट स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम लगाने और एक साल के लिए एंटी रेबीज वेक्सीन खरीदने आदि के प्रस्ताव मंजूर किए गए।
विज्ञापन
बैठक में एलांते मॉल के सामने वाले पार्किंग में चार पहिया वाहन के लिए 10 रुपये, दो पहिया वाहन के लिए पांच रुपये तय कर दिए। मेयर सुभाष चावला के अनुसार गढ़शंकर की गोशाला में एक हजार गायें भेजी जाएंगी। प्रति गाय साढ़े तीन हजार रुपये खर्च होंगे। इस प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया गया है।
एनजीओ में फ्री नहीं मिलेगा प्लाजा
वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में पार्षद देवेश मोदगिल ने सेक्टर 17 के प्लाजा और अन्य कम्युनिटी सेंटरों में एनजीओ को कार्यक्रम करने के लिए मुफ्त में स्थान दिए जाने की मांग की।
इसे मेयर ने अस्वीकार कर दिया। मेयर का कहना है कि शहर में चार सौ से भी अधिक एनजीओ काम करते हैं। सरकारी कार्यक्रम के लिए मुफ्त दिए जा सकते हैं।