फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   meeting, AYUSH Ministry, Secretary came in chandigarh

आयुष मंत्रालय के सेक्रेटरी आज आएंगे चंडीगढ़

Tue, 26 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
 meeting, AYUSH Ministry, Secretary came in chandigarh
मोदी - फोटो : PTI
आयुष मंत्रालय के सचिव मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचकर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों की मीटिंग लेंगे। वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। यह मीटिंग सुबह 11 बजे यूटी गेस्ट हाउस में शुरू होगी। इसके बाद अधिकारियों की टीम प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थलों का दौरा करेगी।
विज्ञापन


आयुष मंत्रालय के सचिव सभी स्थलों को देखने के बाद किसी एक को मंत्रालय की तरफ से फाइनल भी कर सकते हैं। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से एसपीजी के मानदंडों पर भी कार्यक्रम स्थल का खरा उतरना जरूरी है। इससे पहले सोमवार को यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने गृह सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयुष सचिव के साथ होने वाली मीटिंग की तैयारियों पर बातचीत की। इस मीटिंग में डीसी अजीत बालाजी जोशी भी शामिल थे।
विज्ञापन


20 जून को ही आ सकते हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने चंडीगढ़ आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 21 जून को योग दिवस का कार्यक्रम सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा। ऐसे में प्रधानमंत्री 20 जून की शाम को ही यहां आ सकते हैं। रात को यहीं ठहरने के बाद सुबह इस कार्यक्रम में वह शामिल होंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि करने के लिए कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी
यूटी प्रशासन की तैयारी इस कार्यक्रम को विशाल और भव्य बनाने की है। चर्चा यह भी है कि राजपथ पर जुटे 35 हजार लोगों का रिकॉर्ड तोड़ने की भी तैयारी है। इसके लिए प्रशासन विभिन्न एनजीओ से संपर्क साध रहा है। सूत्रों के मुताबिक करीब एक हजार एनजीओ को अनौपचारिक तौर पर न्योता भी दिया जा चुका है। साथ ही कई योग इंस्ट्रक्टरों से भी संपर्क किया जा रहा है। योग दिवस से पहले लोगों को एक महीने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी पंजाब और हरियाणा की भी रहेगी। शायद यही कारण है कि पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों को भी अहम मीटिंग में शामिल किया जा रहा है।











 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed