{"_id":"f51a181e5ca42bd71513b5887f37e5e7","slug":"meet-the-little-handicape-girl-rehnuma","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदादिली हो तो 8 साल की रहनुमा जैसी, वरना न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदादिली हो तो 8 साल की रहनुमा जैसी, वरना न हो
ब्यूरो /अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 30 Jun 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशक्त आठ वर्षिय रहनुमा रानी का नेचर से इतना लगाव है कि अक्सर प्रकृति के रंग को कैनवास पर सजाती रहती है।
विज्ञापन
पैर की अंगुलियों के माध्यम रंग बिरंगे कलर से कैनवास पर फूलों के इधर उधर तितलियों का मंडराना, फूलों के साथ भौरों का खेलना अच्छा लगता है रहनुमा को।
रहनुमा रानी राजीव कालोनी में रहती है। बड़ी होकर एक अच्छी पेंटर बनना चाहती है। नेचर को इस तरह कैनवास पर सजाना चाहती है रहनुमान कि भाग दौड़ जिंदगी में जब भी कोई राहगीर
उसकी पेंटिंग को देखे तो उसे सुंदर प्रकृति की अनुभूति हो। मूल रूप से यूपी बिजनौर की रहने वाली है रहनुमा। जन्म से ही रहनुमा का पूरे शरीर में केवल एक पैर ही ठीक तरीके से काम करता है।
विज्ञापन
उसकी मां गुलनाज बानों ने बताया कि बचपन से ही उसे पेंटिंग से लगाव है। स्कूल में दाखिला होने के पहले भी अक्सर जमीन पर कोयले से पेंटिंग किया करती थी।
विज्ञापन
नेचर के बाद रहनुमा को अपनी मातृ भाष हिंदी से लगाव है। मौली कालोनी स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है रहनुमा। उसके पिता शफीक अहमद घरों में पेंटिग का काम करके जीविका चलाते है।