फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   meet the 87 years old 3 kilomiter runner and his biggest rival

87 की उम्र में किया कुछ ऐसा, जिसे जानकर आप रह जाएंगे हैरान

Mon, 20 Mar 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब) Updated Mon, 20 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
meet the 87 years old 3 kilomiter runner and his biggest rival
87 की उम्र में जज़्बा
कहते हैं अगर दिल में कुछ कर गुजरने की चाह हो, तो कोई भी चुनौती छोटी हो जाती है। फिर चाहे वो उम्र ही क्यों न हो, इस बात को साबित कर दिखाया है 87 साल के हरदयाल सिंह ने। जिन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया है।
विज्ञापन


जिसे करने के बारे में सोचने पर ही अच्छे अच्छों के पसीने छुटने लगते हैं। 87 साल के हरदयाल सिंह देवगन ने 85 प्लस आयु वर्ग के तीन किलोमीटर तेज चलने मुकाबले में हिस्सा लेकर पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

जबकि 80 साल से अधिक आयु वर्ग में नछत्तर सिंह पहले और मंगू राम दूसरे स्थान पर रहे।

1500 मीटर दौड़ में 80 साल के मंगरू राम ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि 70 साल से अधिक आयु वर्ग में बलदेव सिंह पहले स्थान पर रहे। महिलाओं की तीन किलोमीटर तेज चलने के मुकाबलों में कमलेश रानी को पहला और सुखजीत अत्री को दूसरा स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाटपुट मुकाबलों में गुरिंदरपाल सिंह सहोता ने पहला और नवीन गैरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और 50 साल से अधिक आयु वर्ग के शाटपुट मुकाबलों में रवि कुमार को पहला और जगजीवन राम को दूसरा स्थान मिला।

 

1500 मीटर दौड़े 80 साल के मंगरू राम

meet the 87 years old 3 kilomiter runner and his biggest rival
एथलेटिक चैंपियनशिप
गोबिंदगढ़ वाकर्स क्लब की तरफ से श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15वीं मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप करवाई गई। इसमें बलदेव राज हसीजा मुख्य मेहमान रहे। इस चैंपियनशिप में पंजाब के विभिन्न शहरों में से एथलीटों ने हिस्सा लिया। आयोजन में 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों ने पांच किलोमीटर वॉक में हिस्सा लिया।

गोबिंदगढ़ काउंसिल की अध्यक्ष पूनम जिंदल, केके जिंदल, क्लब अध्यक्ष परमजीत सिंह भट्टी और उपाध्यक्ष अमरीक सिंह बिजली बोर्ड ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और पदक दिए।  इसी तरह 5 किलोमीटर तेज चलने के मुकाबले दौरान 35 साल से अधिक आयु वर्ग में भूपिंदर सिंह को पहला और कमल खान को दूसरा स्थान मिला।

40 साल से अधिक आयु वर्ग में दलजीत सिंह भट्टी पहले और धरमिंदर सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 45 साल से अधिक आयु वर्ग में जसविंदर सिंह को पहला और दिनेश महाजन को दूसरा, 50 साल से अधिक आयु वर्ग में बलविंदर सिंह प्रथम, गंगा प्रसाद दूसरे, 55 साल से अधिक आयु वर्ग में गुरदास सिंह पहले और मनिंदर सिंह दूसरे, 60 साल से अधिक आयु वर्ग में जसंवत सिंह चीमा पहले और अरुण कुमार दूसरे स्थान पर रहे।

स्वर्ण पदक जीतने वाले गुरिंदरपाल सिंह सहोता सम्मानित

meet the 87 years old 3 kilomiter runner and his biggest rival
एथलेटिक चैंपियनशिप
हैमर थ्रो में हर बार स्वर्ण पदक जीतने वाले गुरिंदरपाल सिंह सहोता को खास तौर पर सम्मानित किया गया। क्लब आयोजकों ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य नौजवानों को शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त और नशों से दूर रखना है। इस मौके पर कांग्रेस बीसी सैल जिला चेयरमैन आनंद पनेसर, वाइस चेयरमैन अमरीक सिंह मंडेर, क्लब महासचिव कृष्ण गोपाल, लेक्चरर मेहर चंद, प्रवीण शर्मा, जतिंदर कुमारी, डॉ. बलजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह मणकू, बलविंदर सिंह बबला, हवलदार जसविंदर सिंह, मास्टर जरनैल सिंह, मास्टर लखवीर सिंह, लेक्चरर ध्यान सिंह, रवि कुमार, अशोक कालड़ा, डॉ. गुरवंत सिंह बाजवा, डॉ. परमिंदर खजाना, इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, रवि राजेवाल और संदीप खान समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed