{"_id":"81f6da45ac05c866e6bf65fff4cca0d0","slug":"meet-singer-politician-mohammad-sadiq-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए, गीतकार से विधायक बने मोहम्मद सद्दीक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए, गीतकार से विधायक बने मोहम्मद सद्दीक से
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 08 Jan 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक से राजनीति में आए और फिर नेता से विधायक, लेकिन उनकी गायकी का मोह उनका पीछा नहीं छोड़ रहा। गायक से राजनेता बने कांग्रेसी एमएलए मोहम्मद सद्दीक के लिए आज भी संगीत पहला प्यार है। चंडीगढ़ में नवी सिंह के एलबम की लॉन्चिंग के मौके पर मौजूद सद्दीक ने कहा कि अब संगीत बदल चुका है।
विज्ञापन
पंजाब के गीत हों या फिर बॉलीवुड के, सभी से मुख्य रस गायब है। गीतों में वीर रस, करुण रस, भक्ति रस और श्रृंगार रस की दशा बदल गई है। मसलन, वीर रस देखने को मिलता है तो खुली जीप में तलवारें लेकर चलते युवक। भक्ति रस दिखाई नहीं देता। यह संस्कृति नहीं है।
विज्ञापन
मोहम्मद सद्दीक को उनके लोकगीतों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की संस्कृति में घुलने वाले इन रंगों पर कई बार विधानसभा में सवाल उठाने की कोशिश की, लेकिन हमेशा वक्त आड़े आ गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में उन्होंने नवी सिंह की ‘पहली तारीख’ नामक एलबम की लॉन्चिंग की। उन्होंने कहा कि नवी सिंह के इस एलबम के गीत बेहतरीन है। उन्होंने इस एलबम में पिता की भूमिका निभाई है।
इस एलबम में मनी बोपाराय ने एक्ट किया है और इसका म्यूजिक आर. गुरु ने तैयार किया है, जबकि वीडियो तैयार किया है सूरज भारद्वाज ने। नवी ने कहा कि वह आज भी रोजाना अभ्यास करते हैं। उनकी सुबह म्यूजिक के साथ ही शुरू होती है। उनकी कोशिश पंजाबी और हिंदी फिल्मों के लिए गीत तैयार करने की है।