फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meet Hockey players Rupinder Pal Singh and Gurjit Kaur in Amar Ujala Samvad

अमर उजाला संवाद: रूपिंदर पाल सिंह और गुरजीत कौर साझा करेंगे हॉकी के अनुभव, युवाओं में भरेंगे जोश

Fri, 04 Aug 2023 05:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Aug 2023 05:11 PM IST
सार

गुरजीत कौर भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं। बेहतरीन डिफेंडर और ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने हॉकी विश्व कप-2018 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। विश्व कप में आठ गोल कर वह भारतीय टीम की सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।

विज्ञापन
Meet Hockey players Rupinder Pal Singh and Gurjit Kaur in Amar Ujala Samvad
अमर उजाला संवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला संवाद पंजाब में सात अगस्त को चंडीगढ़ में उद्योग, शिक्षा, खेल, कृषि, सिनेमा और कला क्षेत्र से जुड़ीं कई हस्तियों का समागम होगा। विभिन्न सत्रों में नीति नियंता, विशेषज्ञ और विचारक अलग-अलग क्षेत्रों में भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रुपिंदर पाल व गुरजीत कौर भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। वे युवाओं से हॉकी के गुर साझा करेंगे तो वहीं अपनी सफलता की कहानी भी सुनाएंगे। 

विज्ञापन

रूपिंदर पाल 

रूपिंदर पाल सिंह हॉकी खिलाड़ी और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर्स में से एक हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर रूपिंदर पाल सिंह का जन्म 11 नवंबर 1990 को फरीदकोट (पंजाब) में हुआ था। ग्लासगो में वर्ष 2014 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों, इंचियोन में वर्ष 2014 में हुए एशियाई खेलों, रियो डी जनेरियो में वर्ष 2016 में हुए ओलंपिक खेलों और गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) में वर्ष 2018 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। रूपिंदर पाल टोक्यो ओलंपिक (वर्ष 2020) में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। हाल ही में उन्हें अब भारतीय महिला हॉकी टीम के पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञों को तराशने का जिम्मा सौंपा गया है। वह हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए महिला टीम की पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ दीपिका, गुरजीत कौर और दीप ग्रेस एक्का को ड्रैग फ्लिकंग के नए गुर सिखा रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

गुरजीत कौर

गुरजीत कौर भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हैं। बेहतरीन डिफेंडर और ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने हॉकी विश्व कप-2018 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। विश्व कप में आठ गोल कर वह भारतीय टीम की सबसे सफल खिलाड़ी रहीं। इसमें भारतीय टीम महाद्वीपीय चैंपियन के रूप में विजयी हुई। टोक्यो ओलंपिक (वर्ष 2020) में भी शानदार प्रदर्शन कर वह एक स्टार खिलाड़ी बन गईं। भारतीय महिला टीम को पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचाने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाते हुए चार गोल दागे। वह फॉरवर्ड वंदना कटारिया के साथ भारतीय टीम के लिए संयुक्त शीर्ष स्कोरर रहीं। उन्हें वर्ष 2020-21 के लिए एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड्स में महिला खिलाड़ियों की श्रेणी में प्लेयर ऑफ द ईयर नामित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed