फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meenakshi Lekhi give response on Sunil Jakhar claiming to have support of 42 MLAs after Amarinder Singh quit as Punjab CM

सुनील जाखड़ के दावे पर भाजपा की प्रतिक्रिया: मीनाक्षी लेखी बोलीं- कांग्रेस में यह नया नहीं, सरदार पटेल से जोड़ा वाकया

Wed, 02 Feb 2022 01:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Feb 2022 01:51 PM IST
सार

सुनील जाखड़ के खुलासे के बाद पंजाब में राजनीति गरमा गई है। जाखड़ ने दावा किया कि सीएम बनाने के लिए 42 विधायकों ने उन्हें वोट किया था। वहीं चन्नी को दो और सिद्धू को सिर्फ छह विधायकों का समर्थन प्राप्त था।

विज्ञापन
Meenakshi Lekhi give response on Sunil Jakhar claiming to have support of 42 MLAs after Amarinder Singh quit as Punjab CM
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के दावे पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में यह नया नहीं है। जब नेहरू जी (कांग्रेस) अध्यक्ष बने थे तो सभी ने पटेल जी का समर्थन किया, उनका नहीं। अगर पटेल जी का सम्मान नहीं किया गया था तो आप जाखड़ के लिए इसकी उम्मीद कैसे कर सकते हैं।

विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल, कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जाखड़ दावा कर रहे हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद 42 विधायकों ने उनके समर्थन में वोट किया था। जबकि नवजोत सिंह सिद्धू को छह और मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को दो विधायकों का साथ मिला था। डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा को 16 और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर का 12 विधायकों ने समर्थन किया था। 
विज्ञापन


अचानक चन्नी को मिली सीएम कुर्सी
बता दें कि राजनीतिक उठापटक के बीच चरणजीत सिंह चन्नी को अचानक पंजाब का सीएम बनाया गया था। जबकि शुरुआत में उनका नाम रेस में भी नहीं था। बकौल सुनील जाखड़ उन्हें राहुल गांधी ने डिप्टी सीएम का पद ऑफर किया था। हालांकि उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। अब भाजपा इसे सुनील जाखड़ के अपमान से जोड़कर देख रही है। मीनाक्षी लेखी ने त्वरित प्रतिक्रिया देकर सुनील जाखड़ व सरदार वल्लभ भाई पटेल के सहारे कांग्रेस पर निशाना साधा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed