फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Medical waste being flushed into the sewer instead of sending it to the plant

प्लांट में भेजने की बजाय सीवर में बहाया जा रहा मेडिकल वेस्ट

Sat, 25 Jun 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Medical waste being flushed into the sewer instead of sending it to the plant
पीजीआई चौक के पास सीवर में निकला मेडीकल वेस्ट। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग और पीजीआई बेशक चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सीपीसीसी) के सामने कितने भी दावे करता रहे, लेकिन अभी भी मेडिकल वेस्ट को सीवर में ही बहाया जा रहा है। कुछ दिन पहले पीजीआई चौक के पास एक सीवर चोकहो गया था। शिकायत पर पहुंचे निगम के कर्मचारियों ने देखा कि उसमें काफी मात्रा में मेडिकल वेस्ट फंसा हुआ था। उसे बाहर निकालने के बाद सीवर फिर से चलने लगा। निगम जल्द सीपीसीसी को पत्र लिखकर इस संबंध में सूचना देगा।
विज्ञापन

शहर के मेडिकल वेस्ट को निस्तारित करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लांट में भेजा जाता है। यहां इस कचरे को मानकों के अनुसार निस्तारित किया जाता है, लेकिन सीवर में मिल रहे मेडिकल वेस्ट से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं निगम के अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल वेस्ट सीवर से होकर ट्रीटमेंट प्लांट तक जाएगा तो वहां भी असर पड़ेगा और पानी की गुणवत्ता को सुधारने की उसकी क्षमता कम होगी। कुछ समय पहले डंपिंग ग्राउंड पर भी मेडिकल वेस्ट मिलने पर लोगों ने हंगामा किया था। उनका आरोप था कि कचरे की गाड़ियों में निगम की ओर से कोरोना काल में उपयोग किया गया कचरा लाया जा रहा है। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने समझाया था कि उन्हें मानकों के साथ ही मिट्टी में दबाया जा रहा है। इस प्रकरण में पीजीआई के डीडीए कुमार गौरव धवन ने बताया कि हमारा पूरा कचरा इंडस्ट्रियल एरिया में जाता है, फिर भी ऐसी कोई स्थिति है तो उसे दिखवा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed