फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Medical test of Ram Rahim will be done in Medanta Hospital in Gurugram

हरियाणा: कड़ी सुरक्षा में राम रहीम गुरुग्राम रवाना, पीजीआई में सुविधा नहीं, अब मेदांता में होगी स्वास्थ्य जांच

Sun, 06 Jun 2021 01:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Jun 2021 01:50 PM IST
सार

राम रहीम के स्वास्थ्य की जांच अब गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में होगी। दरअसल, राम रहीम की होने वाली स्वास्थ्य जांच की सुविधा रोहतक पीजीआई में नहीं है। इसके बाद डॉक्टरों के पैनल ने एम्स में जांच कराने की सलाह दी थी लेकिन कोरोना की वजह से वहां भी यह सुविधा बंद है। ऐसे में मेदांता में राम रहीम की जांच कराने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन
Medical test of Ram Rahim will be done in Medanta Hospital in Gurugram
राम रहीम - फोटो : फाइल

विस्तार

सुनारिया जेल में साध्वियों के यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को 26 दिनों में रविवार को चौथी बार जेल से बाहर लाया गया। पीजीआईएमएस में पैट स्कैन व एंडोस्कोपिक सोनोग्राफी जांच सुविधा नहीं होने व एम्स दिल्ली में कोविड-19 के चलते इन जांचों के बंद होने के कारण राम रहीम को गुरुग्राम ले जाया गया। डीएसपी शमशेर के नेतृत्व में जिला पुलिस की टीम  सुरक्षा में राम रहीम को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले गई। 

विज्ञापन


गुरमीत राम रहीम को पिछले दिनों पेट में दर्द के चलते पीजीआईएमएस में दाखिल कराया गया था, जहां उसके पेट का सीटी स्कैन, एंजियोग्राफी व फाइब्रो स्कैन जांच कराई गई थी। मरीज की जांच के लिए गठित टीम ने दो अहम जांच करवाने की सलाह दी लेकिन ये जांच संस्थान में उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में पीजीआई प्रशासन द्वारा गठित डॉक्टरों की कमेटी ने सुनारिया जेल प्रशासन को सुझाव दिया कि वह राम रहीम को जांच करवाने दिल्ली स्थित एम्स ले जाएं।
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने एम्स में दोनों जांचों का पता किया तो सामने आया कि कोरोना महामारी के चलते अभी ये टेस्ट बंद हैं। जेल प्रशासन ने फिर कमेटी से पूछा तो गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल का नाम सुझाया गया। इसके चलते सुबह पुलिस की टीम 10 बजे राम रहीम को जेल से लेकर गुरुग्राम के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक राम रहीम का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ही उपचार चल रहा था। गौरतलब है कि राम रहीम को 12 मई को रक्तचाप की समस्या के चलते पीजीआईएमएस रोहतक, 17 मई को बीमार मां से मिलने गुरुग्राम, दो जून को पेट दर्द की शिकायत पर पीजीआईएमएस रोहतक लाया गया है। 

राम रहीम का पीजीआईएमएस से उपचार चल रहा था लेकिन अब जो टेस्ट होने हैं, वे यहां उपलब्ध नहीं थे। एम्स में कोविड के चलते यह सुविधा बंद है। ऐसे में डॉक्टरों की कमेटी के सुझाव पर टेस्ट के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पुलिस लेकर गई है। - सुनील सांगवान, अधीक्षक, सुनारिया जेल।

 

पीजीआईएमएस में पैट स्कैन व एंडोस्कोपिक सोनोग्राफिक जांच सुविधा नहीं है। इसलिए मरीज को बाहर जांच करवाने की सलाह दी गई है। - डॉ. पुष्पा दहिया, चिकित्सा अधीक्षक, पीजीआईएमएस रोहतक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed