{"_id":"607d7be98ebc3ed7030644d5","slug":"medical-students-will-attend-classes-through-online-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : पंजाब में मेडिकल विद्यार्थियों को कॉलेज आने पर रोक, ऑनलाइन होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर : पंजाब में मेडिकल विद्यार्थियों को कॉलेज आने पर रोक, ऑनलाइन होगी पढ़ाई
Mon, 19 Apr 2021 06:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 19 Apr 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेडिकल के विद्यार्थियों के कॉलेज आने पर रोक लगा दी गई है। एमबीबीएस, बीडीएस और बीएएमएस के आखिरी साल के विद्यार्थियों पर यह फैसला लागू नहीं होगा। डॉक्टरी शिक्षा और अनुसंधान संबंधी मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि अगले आदेश तक यह रोक जारी रहेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा में बढ़ेगी सख्ती : अनिल विज बोले- अभी लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं, कुंभ से आने वालों की होगी जांच
विज्ञापन
सोनी ने बताया कि विभाग की तरफ से यह फैसला कोरोना के बढ़ रहे प्रभाव को देखते लिया गया है, जिससे विद्यार्थियों की सेहत को कोई खतरा पैदा न हो। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस, बीडीएस और बीएएमएस के आखिरी साल के विद्यार्थियों को छोड़कर बाकी कक्षाओं के विद्यार्थी अपने घर से ही ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घर से कक्षाओं में सम्मिलित होने के दौरान विद्यार्थियों को हॉस्टल में भी रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से नर्सिंग स्कूलों और कॉलेजों के पहले साल के विद्यार्थियों के लिए भी अगले आदेश तक ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब में पाबंदी : रात्रि कर्फ्यू का समय एक घंटा बढ़ा, विवाह हो या अंतिम संस्कार सिर्फ 20 लोग होंगे शामिल