{"_id":"d0a8d8a405de60424ceeffc46eafe139","slug":"medical-report-facility-on-every-floor-of-pgi-opd","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI: मरीजों के लिए राहत, अब हर फ्लोर पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI: मरीजों के लिए राहत, अब हर फ्लोर पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Jul 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में ब्लड व यूरीन से संबंधित लैब टेस्ट की रिपोर्ट के लिए मरीजों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब मरीजों को बिना देरी के आसानी से लैब रिपोर्ट मिल सकेगी।
विज्ञापन
पीजीआई में आज से न्यू ओपीडी के सभी फ्लोर पर मरीजों को रिपोर्ट देने की व्यवस्था की गई है। पहले दौर में बायोकेमेस्ट्री से संबंधित रिपोर्ट दी जाएंगी। प्रयोग सफल होने पर अन्य डिपार्टमेंट की रिपोर्ट भी काउंटर से देने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. बिकास मेढी ने बताया कि बायोकेमेस्ट्री लैब में सबसे ज्यादा सैंपल आते थे। जितनी देर सैंपल देने में लगते थे, उतनी ही देर रिपोर्ट में मिलने लगती थी। इ
विज्ञापन
ससे मरीजों का इंतजार बढ़ जाता था। इस पर पीजीआई काफी दिन से काम कर रहा था। शुक्रवार को पूरी तैयारी कर दी गई है। शनिवार से सुचारू रूप से रिपोर्ट मिलना शुरू हो जाएगी।
बायोकेमेस्ट्री लैब में रोजाना 500 से ज्यादा सैंपल आते हैं। वीकेंड के अगले दिन तो इसकी संख्या 700 के आसपास तक पहुंच जाती है। इसमें लीवर फक्शन टेस्ट, हार्ट, कोलेस्ट्राल, इलेक्ट्रोलाइट्स व रक्त से संबंधित लैब टेस्ट किए जाते हैं। इतने सारे टेस्ट से मरीजों की भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है।
इसकी रिपोर्ट न्यू ओपीडी सेंटर के काउंटर नंबर चार से मिलती थी। पहले इस काउंटर पर दो ही कर्मचारी होते थे, लेकिन भीड़ बढ़ने पर कुछ दिन पहले इनकी संख्या बढ़ा दी गई थी। उसके बाद हर फ्लोर पर रिपोर्ट देने का फैसला लिया गया। इसके लिए सभी फ्लोर पर काउंटर बना दिए गए हैं।
मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए काउंटर पर अपना सीआर नंबर देना होगा। सीआर नंबर देने पर काउंटर से मरीज की रिपोर्ट का प्रिंट दे दिया जाएगा। प्रिंट मिलने पर वह अपने डाक्टर को दिखा सकेगा।
बायोकेमेस्ट्री लैब की रिपोर्ट पीजीआई के इंटरनल सर्वर पर पहले से ही उपलब्ध थी। इससे सभी काउंटर पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने में आसानी हुई।