फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Measured in support of the Palaram lockout

नपा में पालाराम के समर्थन में तालाबंदी

Sat, 20 Sep 2014 12:54 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 20 Sep 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका में अस्थायी कर्मियों के बीच हुए झगड़े से पालिका कर्मचारियों ने कार्यालय में ताला लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष शीला देवी पार्षदों के साथ कार्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन


उन्होंने कर्मचारियों को समझा कर ताला खुलवाया और हड़ताल खत्म कराई। बीते दिन नगरपालिका परिसर में आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत लगे दो कर्मचारी साहिल व पालाराम के बीच झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन


जिसमें साहिल घायल हुआ था। जैसे ही साहिल के घायल होने की खबर उसके रिश्तेदारों को पता चली तो वह इकट्ठे होकर नगरपालिका परिसर में आए। जहां पालाराम को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालाराम के साथ मारपीट की घटना को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी कर इसकी शिकायत सचिव नगरपालिका तथा चौकी सरस्वती विहार में दी।

कर्मचारियों ने साहिल के रिश्तेदारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मेन गेट पर ताला लगाकर हड़ताल का आह्वान कर दिया।

उन्होंने मांग की है कि जब तक साहिल तथा उसके रिश्तेदारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वह हड़ताल जारी रखेंगे। जानकारी मिलते ही नगरपालिका अध्यक्ष शीला देवी, उपाध्यक्ष कंवर अमृतपाल खिल्लन, अनिल सिंगला, पार्षद महंत तरणदास, अनिल धवन, नरेंद्र पुरी, महिंद्र सिंह, गीता डावर, पूजा, रविंद्र बिंटा, कृष्ण सैनी, कुलदीप कौर, दलजीत सिंह पहुंचे और कर्मचारी संघ के नेताओं से बातचीत की।

बातचीत के दौरान कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर जीवन सिंगला, जयभगवान, दलबीर, सुभाष शर्मा, कृष्णा, रानी, शिव कुमार, ईसम सिंह, बलराम व गुरमेल सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

इलेक्ट्रीशियन से मारपीट पर केस
नगरपालिका में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन के साथ मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ  विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में पिहोवा निवासी पालाराम ने कहा कि गत दिवस स्टोर इंचार्ज साहिल से सामान लेने के लिए गया था।


जहां पर किसी बात को लेकर उसकी साहिल से कहासुनी हो गई थी। इस बारे जब वह नगरपालिका सचिव से शिकायत करने जा रहा था, तभी एक महिला पार्षद का पति लाभ सिंह अन्य 8-10 युवकों को कार्यालय में लाया और उससे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed