फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MC Election : Lawyer candidate fight on three seats

निगम चुनाव: चंडीगढ़ की 3 सीटों पर वकील उम्मीदवार आमने-सामने

Wed, 07 Dec 2016 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Dec 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
MC Election : Lawyer candidate fight  on three seats
Municipal Corporation office Chandigarh - फोटो : File Photo

नगर निगम चुनाव में इस बार तीन सीटें ऐसी हैं, जहां पर आमने-सामने वकील उम्मीदवार हैं। इन वार्डों में वकील मतदाता भी असमंजस की स्थित में हैं कि वह किस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें। ऐसे में इन सीटों पर पूरे शहर की नजर है।

विज्ञापन


इस नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने 12 वकीलों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें से 5 महिला वकील हैं। भाजपा ने 7 और कांग्रेस ने 5 वकील उम्मीदवार मैदान उतारे है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि इस समय शहर में करीब 10 हजार वकील अपने परिवार के साथ रहते हैं। शहर में ऐसा कोई अन्य वर्ग नहीं है, जिसको राजनीतिक दल ने इतनी ज्यादा तादाद में टिकट दिए हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर-1,2 और 8 ऐसे वार्ड है, जहां पर कांग्रेस और भाजपा ने वकील को उम्मीदवार बनाया है। वार्ड-14 से लॉ कर रहे छात्र कंवर राणा को उम्मीदवार बनाया गया है।

जानिए कौन-कौन वकील उम्मीदवार है मैदान में

MC Election : Lawyer candidate fight  on three seats
चुनाव

वार्ड-1 से कांग्रेस के उम्मीदवार एचएस लक्की और भाजपा के उम्मीदवार महेश इंद्र सिद्धू हैं। यह दोनो ही वकील हैं और वार्ड-1 में सैकड़ों वकील अपने परिवार के साथ रहते हैं। 
वार्ड-2 में भाजपा की उम्मीदवार पूर्व मेयर राज बाला मलिक वकील हैं, जबकि उनके खिलाफ कांग्रेस से चुनाव लड़ रही उम्मीदवार दीपा असधीर दूबे भी वकील हैं। 

वार्ड-8 से मेयर अरुण सूद चुनाव लड़ रहे है वह भी वकील हैं, जबकि कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे राजेश शर्मा भी पेशे से वकील हैं। इस सीट पर भी कांटे की टक्कर है। इन दोनों के लिए वकील भी प्रचार कर रहे हैं।

और कौन-कौन वकील उम्मीदवार है मैदान में
वार्ड-17 से आशा जसवाल, वार्ड-18 से सौरभ जोशी, वार्ड-19 से राज किशोर, वार्ड-18 से देवेश मोदगिल, वार्ड-4 से पूनम शर्मा और वार्ड-13 से मीनाक्षी चौधरी उम्मीदवार हैं। यह सभी वकील हैं। जबकि वार्ड-15 से कांग्रेस की उम्मीदवार रविंदर कौर गुजरार के पति भी पेशे से वकील हैं। उनके पति के कारण ही उन्हें कांग्रेस ने टिकट दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed