फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MBBS seats to increased in Punjab Himachal Pradesh and Jammu and Kashmir

अच्छी खबर: पंजाब को 100, हिमाचल को 20 और जम्मू-कश्मीर को मिलेंगी 60 एमबीबीएस सीटें

Wed, 03 Aug 2022 06:01 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 06:01 AM IST
सार

देश के 612 मेडिकल कॉलेजों में अभी पंजाब और हरियाणा में 12-12, जम्मू-कश्मीर में 10, हिमाचल प्रदेश में आठ और चंडीगढ़ में एक है। इन राज्यों में 43 कॉलेज हैं। पंजाब में अभी 1750 एमबीबीएस सीटें हैं, हरियाणा में 1660, जम्मू-कश्मीर में 1147, हिमाचल में 920 और चंडीगढ़ की 150 एमबीबीएस की सीटें हैं।

विज्ञापन
MBBS seats to increased in Punjab Himachal Pradesh and Jammu and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शुमार पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एबीबीएस की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्र प्रायोजित योजना के तहत पंजाब को 100, हिमाचल प्रदेश को 20 और जम्मू-कश्मीर को 60 एमबीबीएस की सीटें अतिरिक्त मिलने जा रहीं हैं। 

विज्ञापन


केंद्र 3495 एमबीबीएस की अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें ये राज्य भी शामिल हैं। जल्द ही स्वास्थ्य मंत्रालय इसकी अधिसूचना जारी करेगा। अमर उजाला से बातचीत में चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। जहां तक चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे का संबंध है, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर अभी दूसरे राज्यों से पीछे हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय के राज्यों में चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचों के विश्लेषण में यह बात सामने आई है कि उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में स्थिति बेहतर नहीं है। आंकड़ों से पता चला है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय स्तर पर सभी मेडिकल कॉलेजों का केवल सात प्रतिशत और एमबीबीएस सीटों का छह प्रतिशत हिस्सा ही इन राज्यों के पास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस विश्लेषण के बाद केंद्र सरकार इन राज्यों में चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने जा रही है। केंद्र सरकार चिकित्सा शिक्षा में पिछड़े राज्यों को मजबूत करने के लिए 3495 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटें बढ़ाने जा रही है। इस योजना के तहत पंजाब को 100, हिमाचल प्रदेश को 20 और जम्मू-कश्मीर को 60 सीटें मिलेंगी। इसी तरह पीजी सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र एक अलग योजना बना रहा है। इसके तहत पहले चरण में 21 राज्यों की 4058 सीटों को जोड़ने की योजना है। इनमें से 87 पंजाब को, 127 जम्मू-कश्मीर और 17 हिमाचल प्रदेश को दी जाएंगी।

अभी यह है स्थिति
भारत के 612 मेडिकल कॉलेजों में अभी पंजाब और हरियाणा में 12-12, जम्मू-कश्मीर में 10, हिमाचल प्रदेश में आठ और चंडीगढ़ में एक है। इन राज्यों में 43 कॉलेज हैं। पंजाब में अभी 1750 एमबीबीएस सीटें हैं, हरियाणा में 1660, जम्मू-कश्मीर में 1147, हिमाचल में 920 और चंडीगढ़ की 150 एमबीबीएस की सीटें हैं।

1033 करोड़ का बजट आवंटित
पंजाब की नई सरकार ने भी चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पहले बजट में ही 1033 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। साथ ही 100 सीटों वाला नया मेडिकल कॉलेज खोलने की भी सरकार ने घोषणा की है।

हरियाणा में 2025 तक सीटें बढ़कर 2800 होंगी
हरियाणा में 2025 तक एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 2800 हो जाएंगी। सीएम पहले ही इसकी घोषणा कर चुके हैं। केंद्र सरकार के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया गया है। केंद्र ने आश्वासन दिया है कि जैसे-जैसे नए मेडिकल कॉलेज खुलते जाएंगे, सीटों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed