{"_id":"4910c91b495f3a153646b58d511ec302","slug":"mbbs-seats-may-be-increse-says-dr-harshwardhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें: डा.हर्षबर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें: डा.हर्षबर्धन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Jul 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस की 50 सीटे बढ़ाने का आश्वासन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चंडीगढ़ बीजेपी के प्रेसिडेंट संजय टंडन को दिया है।
विज्ञापन
टंडन ने प्रेस रिलीज के जरिए एक जानकारी दी है कि प्रभावित मेडिकल स्टूडेंट के पेरेंट्स और खुद उन्होंने शनिवार सुबह डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात की। इस मुद्दे पर मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया से भी बातचीत हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जुलाई के दूसरे हफ्ते में पेरेंट्स को एक अच्छी खबर मिल सकती है।
विज्ञापन
इस बारे में जब संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर अतुल सचदेवा से बातचीत की गई कि उन्होंने बताया कि अभी इस बारे में कोई आफिशियल सूचना नहीं दी गई है। सीटें बढ़ने की उम्मीद उन्हें भी है। इस बारे में प्रोफेसर अतुल सचदेवा भी डा. हर्षवर्धन से मिल चुके हैं। जीएमसीएच-32 में काउंसिल के वक्त 50 सीटे खारिज कर दी गई थी। इससे पेरेंट्स ने हंगामा कर दिया। प्रभावित पेरेंट्स ने इस बारे में संजय टंडन से मुलाकात की और अपनी बात रखी।
विज्ञापन