फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MBBS result declared, internship starts from today

एमबीबीएस का परिणाम हुआ घोषित, आज से इंटर्नशिप शुरू

Sat, 21 May 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
MBBS result declared, internship starts from today
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस फाइनल ईयर का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। उत्तीर्ण छात्र शनिवार से कॉलेज में इंटर्नशिप शुरू करेंगे। यह सूचना कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों को दे दी है। परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। परिणाम घोषित होने से छात्रों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। परिणाम में देरी से उन्हें डर सता रहा था कि वे इसके कारण नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में शामिल नहीं हो पाएंगे। गौरतलब है कि जीएमसीएच प्रशासन की अनदेखी के चलते एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित होने में देरी हो रही थी। इससे वह 12 महीने की इंटर्नशिप की अनिवार्यता को पूरा न कर पाने के खतरे से आशंकित थे। छात्रों की समस्या को अमर उजाला ने 18 मई के अंक में जीएमसीएच 32 के एमबीबीएस विद्यार्थियों का इंटर्नशिप में देरी से बढ़ रहा है तनाव शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन ने शुक्रवार को परीक्षा परिणाम घोषित कर अगले दिन से इंटर्नशिप शुरू करने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बता दें कि नेशनल मेडिकल काउंसिल के मानक के अनुसार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्रों को कम से कम 12 महीने का इंटर्नशिप करना अनिवार्य होता है। ऐसे में मार्च में परीक्षा समाप्त हो जाने के बावजूद कॉलेज के फाइनल ईयर के छात्रों का इंटर्नशिप शुरू नहीं हो रहा था। जिससे वे बेहद तनाव में थे। इस संबंध में वे लगातार कॉलेज प्रशासन और पीयू प्रशासन से मुलाकात भी कर रहे थे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

कोट-
इस बार का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा है। कॉलेज प्रशासन के निर्देश पर छात्रों को मैसेज भेज दिया गया है कि शनिवार से कॉलेज में उनका इंटर्नशिप शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एके अत्री, जीएमसीएच 32 के एकेडमिक प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed