{"_id":"640b7f135cb6cce3180b4383","slug":"mbbs-girl-student-commits-suicide-in-hostel-in-amritsar-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अमृतसर में MBBS की छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, महिला डॉक्टर समेत 10 पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: अमृतसर में MBBS की छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, महिला डॉक्टर समेत 10 पर केस दर्ज
Sat, 11 Mar 2023 12:52 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:52 AM IST
सार
मृतक छात्रा की मां कमलेश रानी ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। किसी तरह अपनी इकलौती बेटी को डॉक्टरी करवा रही थी। बेटी पंपोशा ने कड़ी मेहनत कर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और इसी कॉलेज में वह अपनी इंटर्नशिप कर रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा ने गुरुवार रात अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिवार की शिकायत पर वल्ला पुलिस ने डॉक्टर प्रतिभा समेत 10 के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। वहीं परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी उनकी बेटी को धमकाते थे कि वह भविष्य में उसे कभी डॉक्टर नहीं बनने देंगे। एसआई जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक छात्रा की मां कमलेश रानी ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। किसी तरह अपनी इकलौती बेटी को डॉक्टरी करवा रही थी। बेटी पंपोशा ने कड़ी मेहनत कर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और इसी कॉलेज में वह अपनी इंटर्नशिप कर रही थी। बेटी ने कुछ दिन पहले उन्हें बताया था कि उक्त आरोपी उसे परेशान करते हैं कि वह उसे (पंपोशा) डॉक्टर नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बात से परेशान होकर उनकी बेटी ने गुरुवार देर रात हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वल्ला पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जालंधर स्थित रामा मंडी निवासी कमलेश रानी की शिकायत पर वल्ला पुलिस ने श्री गुरु रामदास अस्पताल की गाइनी वार्ड की एचओडी डॉ. प्रतिभा, डॉ. बीर दविंदर सिंह, सीआर गगनदीप कौर, डॉ. प्रभहिम्मत, प्रियंका, सीआर नमिशा, करणबीर सिंह, प्रोफेसर स्वाति, जिम्मी स्टेनो और डॉ. पीयूष को नामजद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उक्त प्रकरण में भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन