{"_id":"6a1748cfbcca8b7b8e0359f1","slug":"mayor-saurabh-joshi-wrote-a-letter-to-the-chief-secretary-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1030649-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मेयर सौरभ जोशी ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मेयर सौरभ जोशी ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेयर सौरभ जोशी ने प्रशासन के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद को पत्र लिखकर आगामी मानसून सीजन को देखते हुए शहर में जलभराव और बाढ़ जैसी समस्याओं की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने एन-चो और पटियाला की राव की तत्काल सफाई और डी-सिल्टिंग करवाने पर जोर दिया है।
मेयर ने कहा कि हर साल भारी बारिश के दौरान शहर के कई सेक्टरों, गांवों और कॉलोनियों में जलभराव, चोओं के ओवरफ्लो, ड्रेनेज चैनलों के अवरुद्ध होने और यातायात बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है और सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचता है।
उन्होंने बताया कि एन-चो, जो शहर की प्रमुख स्टॉर्म वॉटर निकासी प्रणाली है, उसमें गाद, कचरा, झाड़ियां और कई जगह अतिक्रमण जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। वहीं पटियाला की राव में भी तत्काल डी-सिल्टिंग और रुकावटों को हटाने की जरूरत है।
विज्ञापन
मेयर ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मानसून शुरू होने से पहले व्यापक सफाई अभियान चलाने, जल प्रवाह में बाधा बनने वाली रुकावटों को दूर करने और संवेदनशील स्थानों की पहचान कर जरूरी काम पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय रहते उठाए गए कदम लोगों को राहत देंगे।