{"_id":"ae164d75dcd64eec93f1239e4e8738bb","slug":"mayor-s-husband-is-the-removal-of-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर के पति सामान हटाने को कहते हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर के पति सामान हटाने को कहते हैं...
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला
Updated Sun, 19 Jan 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 20 के रेहड़ी फड़ी वालों ने विधायक के कार्यालय सेक्टर 12ए में उनसे मुलाकात कर समस्या बताई। इन लोगों ने विधायक को बताया की हुडा के कर्मचारी डेली सामान उठवा लेते है।
उनकी रोजी रोटी रोजाना सेक्टर-20 में लगने वाली रेहड़ी एवं फड़ी ही है। इसी से उनके परिवार चलते हैं। मगर, हुडा के कर्मचारी आए दिन उनको वेबजह तंग करते हैं और उनका सामान उठाकर ले जाते हैं।
इतना ही नहीं इन लोगों ने विधायक को लिखित में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पंचकूला नगर निगम की महापौर के पति अपनी गाड़ी में आकर उन्हें धमकाते हैं। साथ ही उन्हें अपना सामान उठाने को कहते हैं।
विज्ञापन
विधायक ने उनकी इन शिकायतों को सुनने के बाद कहा कि हुडा के अधिकारियों को संयम से काम लेना चाहिए, क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गोहाना रैली में रेहड़ी फड़ी वालों को हुड़ा की सीमा के अंदर निर्धारित स्थान देने की घोषणा की थी।
इस लिए संबंधित अधिकारियों को उचित स्थान उपलब्ध करवाना चाहिए, ताकि ये लोग अपने परिवार की रोजीरोटी चला सके।
बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री की हमेशा सोच रही है कि गरीब लोगों का कल्याण हो और इस दिशा में उन्होंने अनेकों कल्याणकारी स्कीमें चलाई गईं हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से सब्जियों व फलों पर लगने वाली दो प्रतिशत मार्केट फीस हटाने की घोषणा का भी स्वागत किया है।
इस अवसर पर विधायक के साथ ग्रेटर पंचकूला विधानसभा को-ऑर्डिनेशन कमेटी के शहरी जोन के प्रधान मुकेश मेंहदीरत्ता, गुरप्रीत बेदी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।