फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mayor_nagar nigam_chandigarh

विपक्ष के एजेंडे पर मेयर लगा सकते हैं ब्रेक

Fri, 13 Dec 2013 05:22 PM IST
अमर उजाला / चंडीगढ़
अमर उजाला / चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Dec 2013 05:22 PM IST
विज्ञापन
mayor_nagar nigam_chandigarh
नगर निगम की बैठक में विपक्ष के एजेंडे पर मेयर सुभाष चावला ब्रेक लगा सकते हैं। ऐसे में विपक्षी पार्षदों का हंगामा करना भी तय है। विपक्ष का कहना है कि एजेंडा कोई व्यक्तिगत नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम सदन की 29 नवंबर को हुई बैठक में भी एक भी विकास से संबंधित एजेंडे पर चर्चा नहीं हुई थी। उक्त बैठक में 19 करोड़ के विकास का एजेंडा आया था। लेकिन, हंगामे के भेंट चढ़ गया था।
विज्ञापन


अब अगले सप्ताह नगर निगम सदन की बैठक होनी है। इसमें पिछले एजेंडे के अलावा और भी एजेंडे लाए जाने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार, मेयर सुभाष चावला विपक्ष के कुछ एजेंडों पर ब्रेक लगाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर ने कहा भाजपा का काम निगम की बैठक में हंगामा करना है। इसके चलते पिछली बैठक में एक भी एजेंडा पास नहीं हो सका। ऐसे में पिछले एजेंडे के कुछ बिंदु कट सकते हैं। सेक्टर-15, 26, 27, 28, 30, 32, 36, 38, मौली जागरां, मनीमाजरा ये सभी सेक्टर विपक्ष के पास है।


यदि मेयर इस बार भी एजेंडा रोकेंगे तो विपक्ष चुप नहीं बैठेगा। ऐसे में हम लोगों के पास जाएंगे। और इनकी कमियों को बताएंगे।
अरुण सूद, भाजपा पार्षद

हमारे इलाके में काफी समय से लटके काम पिछली बैठक के एजेंडे में लाए गए थे। मेयर ने बिना पास किए ही सदन की बैठक स्थगित कर दी थी। मेयर पक्षपात कर रहे हैं।
सौरभ जोशी, भाजपा पार्षद

मेयर सभी का होता है। लेकिन, ये तो हमेशा सदन की बैठकों में पक्षपात ही करते हैं। अब जाते हुए तो शहर के लिए काम ठीक करना चाहिए।
राजेश गुप्ता, भाजपा पार्षद
.
विकास के और भी एजेंडे आने चाहिए। पिछली बैठकों में जो पास नहीं हुए हैं उन्हें भी लाया जाना चाहिए। आरडब्ल्यूए और फॉसवेक विकास के लिए ही तो है।
पीसी सांघी, चेयरमैन, फॉसवेक

ये एजेंडे जो चढ़े हंगामे की भेंट
-सेक्टर-33/45 डिवाइडिंग रोड के साथ दोनों ओर 62.19 लाख से कंक्रीट का साइकिल ट्रैक
-सेक्टर-39 वेस्ट से डड्डू माजरा गांव तक मेन रोड पर 1.43 करोड़ रुपये का कंक्रीट टैक
-डड्डू माजरा कालोनी में सीवरेज की लाइन शिफ्ट करने पर 74.26 लाख रुपये
-सेक्टर-26 की वी-3 रोड की 1.23 करोड़ रुपये से मरम्मत
-सेक्टर-55/56 की सड़क की बिटुमिनस कंक्रीट पर 52.94 लाख रुपये
-सेक्टर-29 और 30 में 77.70 लाख रुपये ट्यूबवेल लगाने पर
-सेक्टर-2/12 और 11/12 की वी-3 रोड की रिकारपेटिंग पर चार करोड़ 76 लाख रुपये
-मौली जागरां में जल आपूर्ति के लिए 48.72 लाख रुपये ट्यूबेवल पर जनरेटर सेट लगाना
-सेक्टर-36 में वी-6 सड़क की मजबूती के लिए 66.29 लाख रुपये
-सेक्टर-32 की वी-6 की सड़क की मरम्मत के लिए 64.39 लाख रुपये
-सेक्टर-15 की वी-4 की मरम्मत पर 115.71 लाख रुपये
-सेक्टर-27 की वी-4 रोड की मरम्मत पर 115.86 लाख रुपये
-सेक्टर-28 की वी-4 रोड की और पार्किंग की मरम्मत पर 121.35 लाख रुपये
-सेक्टर-38 डी में पब्लिक टॉयलेट ब्लॉक पर 36.44 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed