फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor inaugurates Green Belt in Nagla Mohalla

मनीमाजरा के नगला मोहल्ला में बने ग्रीन बेल्ट का मेयर ने किया उद्घाटन

Wed, 30 Dec 2020 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Mayor inaugurates Green Belt in Nagla Mohalla
मनीमाजरा। नगला मोहल्ला निवासियों के लिए नए साल से पहले डिप्टी मेयर जगतार सिंह जगाने एक नया ग्रीन बेल्ट बनाकर इलाका निवासियों को समर्पित कर दिया है। इस ग्रीन बेल्ट का विधिवत रूप से उद्घाटन चंडीगढ़ की मेयर राजबाला मलिक ने मंगलवार को किया। इस दौरान उनके साथ एरिया पार्षद डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, एसई बागवानी केपी. सिंह, एक्सईएन जंगशेर सिंह, एसडीओ अंग्रेज सिंह,जेई हरचंद सिंह आदि भी मौजूद थे। बताया गया कि इस ग्रीन बेल्ट पर लगभग 75 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

जगतार सिंह जग्गा ने बताया कि लगभग सवा 5 एकड़ में बने इस ग्रीन बेल्ट को बनाने के लिए एक ट्यूबवेल लगवाया। अंडर ग्राउंड पानी की सभी पाइप लाइन को डालकर पार्क को बहुत सुंदर बनाया गया है। डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा ने कहा कि इस ग्रीन बेल्ट को हर्बल पार्क का नाम दिया जाएगा, क्योंकि जो भी पौधे इसमें लगेंगे वह सभी औषधीय पौधे होंगे। इसमें हरड़, बहेड़ा, आंवला, अमरूद, जामुन जैसे फलदार और औषधीय पेड़ इसमें लगेंगे। इस मौके पर नगला मोहल्ला निवासी सुरमुख सिंह, कर्म सिंह, बरखा, पम्मी, काका सिंह ने मेयर और सभी अधिकारियों का सरोपा डाल कर सम्मानित किया। इस मौके पर हुक्म चंद, सुभाष चंद, बलजिंदर, देविंदर,गोल्डी मोरी गेट ,रंगा आदि शामिल हुए। जबकि डिप्टी मेयर के साथ उनके साथी लंबरदार हरविंदर सिंह रिंपा,गुलशन आचार्य, दविंदर ढिलो, बलजिंदर सिंह प्रदेश सचिव कमल कुमार शंक्की, राजकुमार सैनी, मोहित ठाकुर, रविंद्र मान आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed