फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor Harpreet Kaur Babla visits waterlogging spots

Chandigarh News: मेयर हरप्रीत कौर बबला का जलभराव स्थलों का दौरा किया

Thu, 04 Sep 2025 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Mayor Harpreet Kaur Babla visits waterlogging spots
चंडीगढ़। शहर में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए मेयर हरप्रीत कौर बबला ने मंगलवार को कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ स्पेशल कमिश्नर और चीफ इंजीनियर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेयर ने सड़कों और निचले इलाकों में पानी भराव की स्थिति देखी और आम लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानियां जानीं। उन्होंने इंजीनियरिंग विंग को चौबीसों घंटे सक्रिय रहकर जलनिकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बबला ने कहा कि जनता को जलभराव से परेशानी न हो, इसके लिए हम हरसंभव कदम उठा रहे हैं
विज्ञापन


मेयर ने नालों की सफाई, ड्रेनेज सिस्टम के रखरखाव और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पंप लगाने के आदेश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से संसाधनों का पूरा उपयोग कर तेजी से पानी निकालने को कहा। निगम ने आश्वासन दिया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और जनता को अपडेट मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article