{"_id":"5d0ba6ab8ebc3e3c4d0e5d8b","slug":"maximum-temperatures-hover-below-normal-in-haryana-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में प्रचंड गर्मी से राहत, बारिश ने दी दस्तक तो सामान्य से नीचे उतरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में प्रचंड गर्मी से राहत, बारिश ने दी दस्तक तो सामान्य से नीचे उतरा पारा
Thu, 20 Jun 2019 09:02 PM IST
ajay kumar
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Jun 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में लोगों को प्रचंड गर्मी से गुरुवार को राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान गुरुवार को सामान्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा के नारनौल में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि ये मौसम से दो डिग्री कम है।
विज्ञापन
अंबाला में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिसार में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। करनाल में भी पारा सामान्य से दो डिग्री कम 36.8 डिग्री तक पहुंचा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के अमृतसर में भारी बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया। यहां तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना में भी तेज बारिश ने दस्तक दी। पटियाला में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रहा। राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन