{"_id":"65c323d1e03283a5e60c7c5c","slug":"maximum-number-of-water-connections-released-in-four-years-in-punjab-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब में पिछले चार साल में जारी किए गए सबसे अधिक नल कनेक्शन, गांवों पर ज्यादा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब में पिछले चार साल में जारी किए गए सबसे अधिक नल कनेक्शन, गांवों पर ज्यादा ध्यान
Wed, 07 Feb 2024 02:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:01 PM IST
सार
अगस्त 2019 तक पंजाब के गांवों में सिर्फ 16.79 लाख घरों तक ही नल से पानी पहुंच रहा था। इसके बाद प्रदेश सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया और लोगों तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास शुरू किया गया। इसी का नतीजा है कि वर्ष 2019-20 में 76 हजार घरों को पानी के कनेक्शन जारी किए गए।
विज्ञापन
water tap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में चार साल में सबसे अधिक पानी के कनेक्शन जारी किए गए हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से गांवों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि यहां सभी घरों तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
अब तक कुल 34.26 लाख घरों तक पानी की आपूर्ति पहुंचाई जा चुकी है। अब जो भी छोटी-मोटी समस्याएं बची हैं, उनको भी दूर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जा जाएगी, ताकि हर घर जल का लक्ष्य पूरा करने में कोई भी कमी न रहे। केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2019 तक प्रदेश के गांवों में सिर्फ 16.79 लाख घरों तक ही नल से पानी पहुंच रहा था। इसके बाद प्रदेश सरकार की तरफ से बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया और लोगों तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास शुरू किया गया। इसी का नतीजा है कि वर्ष 2019-20 में 76 हजार घरों को पानी के कनेक्शन जारी किए गए। इसके बाद वर्ष 2020-21 में 8.10 लाख घरों तक नल से आपूर्ति शुरू की गई। इसी तरह 2021-22 में 8.40 लाख नल कनेक्शन गांवों तक पहुंचाए गए और वर्ष 2022-23 में 13 हजार कनेक्शन जारी किए गए।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की तरफ से 30 जनवरी 2024 तक के ये आंकड़े जारी किए गए हैं। ऐसा करके प्रदेश सरकार की तरफ से सभी घरों तक पानी के कनेक्शन पहुंचाने का अपना लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अब इसमें जो भी कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से गांवों तक नल से पानी की आपूर्ति पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया गया था। पानी की आपूर्ति कराना राज्य का काम है, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से योजना के तहत तकनीकी व वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। अभियान शुरू होने के बाद से ही देश भर के गांवों में नल कनेक्शन बढ़े हैं। मिशन की शुरुआत के समय अगस्त 2019 में गांवों में 3.23 करोड़ पानी के कनेक्शन थे, जो अब 30 जनवरी 2024 तक बढ़कर 14.21 करोड़ हो गए हैं। ऐसे में अब देश भर के गांवों में 73.76 प्रतिशत घरों में पानी के कनेक्शन हैं।
कॉलोनियां बढ़ने से बढ़ रही परेशानी
मोहाली एरिया में पड़ते एक गांव बहलोलपुर के सरपंच मंजीत राणा ने बताया कि उनके गांवों के सभी घरों को नल से पानी की आपूर्ति तो शुरू हो गई है, लेकिन अभी भी गर्मियों में लो प्रेशर से पानी की सप्लाई होती हैं। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा गांव में कॉलोनी का एरिया पहले से बढ़ता जा रहा है, उस कारण भी पानी की मांग बढ़ गई है।
कॉलोनियों में भी नल से पानी की आपूर्ति शुरू होनी चाहिए। इसी तरह गांव ठस्का के पूर्व सरपंच महिमा सिंह ने कहा कि उनके एरिया में पहले एक ही ट्यूबवेल से दो गांवों में पानी की आपूर्ति हो रही थी, लेकिन अब एक और ट्यूबवेल लग गया है, जिससे फिलहाल पानी की समस्या खत्म हो गई है। हर घर तक नल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना अच्छा कदम है।