फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mausam Ki Jankari Chandigarh remained colder than Shimla and Srinagar schools closed till 14 January

सर्दी का प्रकोप: शिमला और श्रीनगर से ठंडा रहा चंडीगढ़, 14 तक स्कूल बंद, कई फ्लाइट लेट और क्रिकेट मैच रद्द

Sun, 07 Jan 2024 08:33 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Jan 2024 08:33 PM IST
सार

रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 3.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। सुबह के समय कोहरा भी बहुत ज्यादा था। शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।

विज्ञापन
Mausam Ki Jankari Chandigarh remained colder than Shimla and Srinagar schools closed till 14 January
सर्दी का सितम

विस्तार

शहर में रविवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ठंडी हवा ने शहर को शिमला और श्रीनगर से भी सर्द बना दिया। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि शिमला का अधिकतम पारा 14.8 डिग्री और श्रीनगर का 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड का कहर इस कदर बढ़ गया है कि शिक्षा विभाग ने 14 तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। घने कोहरे की वजह से कई फ्लाइट्स रद्द हुई हैं और रणजी ट्रॉफी का मैच भी रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दिन में सर्दी ज्यादा महसूस होने का मुख्य कारण अधिकतम तापमान में गिरावट है। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 3.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। सुबह के समय कोहरा भी बहुत ज्यादा था। शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। घने कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। आवाजाही भी सामान्य से कम रही। पूरे दिन सूरज नहीं निकला और शाम को ठंडी हवा चली, जिसने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन


आज 'कोल्ड डे' की घोषणा, कोहरे बढ़ा सकता है परेशानी
मौसम विभाग ने सोमवार को चंडीगढ़ में 'कोल्ड डे' की घोषणा की है। इसके अनुसार शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है और धूप निकलने की भी संभावना कम है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। सर्दी काफी ज्यादा रहेगी इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठवीं तक के छात्रों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ी
शिक्षा विभाग ने शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आठवीं तक के बच्चों की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। नौवीं से 12वीं कक्षा के बच्चों की नौ जनवरी से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विभाग ने रविवार को अपने एक दिन पहले जारी किए निर्देश को संशोधित कर नए आदेश जारी किए। सर्दियों की छुट्टियों के बाद मंगलवार को सरकारी स्कूल खुलने थे। लेकिन मौसम के आसार सही न होने से विभाग ने माध्यमिक कक्षा तक बच्चों की छुट्टियां छह दिन के लिए बढ़ा दी है। छुट्टियां 13 जनवरी तक है और 14 को रविवार है इसलिए स्कूल पूरी तरह से 15 जनवरी से खुलेंगे। हालांकि स्कूल अगर चाहें तो ऑनलाइन कक्षाएं लगा सकते हैं। नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को नौ जनवरी से स्कूल आना होगा। उनकी कक्षाएं साढ़े नौ बजे से ढाई बजे तक लगेंगी। सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए स्कूल का समय 8:45 से 2:45 तक है। निजी स्कूल साढ़े नौ बजे से पहले नहीं खुल सकते और अधिकतम साढ़े तीन बजे तक उन्हें विद्यार्थियों की छुट्टी करनी होगी। निजी स्कूल इसके अनुसार शिक्षकों का समय निर्धारित कर सकते हैं।

रणजी ट्रॉफी पर कोहरे की मार, नहीं डाल पाए एक भी गेंद
रविवार को सुबह से ही चल रहे खराब मौसम और धुंध के चलते सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में चंडीगढ़ और रेलवे के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय रणजी ट्राफी मुकाबले में बाधा पड़ी। रविवार को मैच के तीसरे दिन घने कोहरे के कारण एक भी गेंद नही डाली गई। इसके बाद दोपहर तक मैच अंपयरों ने कम रोशनी के कारण मैच को खेलने लायक नहीं बताया। इससे पहले शनिवार को मुकाबले दूसरे दिन चंडीगढ़ को 96 रनों पर ढेर कर रेलवे ने चार विकेट के नुकसान पर 313 रन बना लिए थे।

अगले पांच दिनों का तापमान

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
08 जनवरी - 14 - 8
09 जनवरी - 14 - 8
10 जनवरी - 15 - 9
11 जनवरी - 16 - 8
12 जनवरी - 15 - 9

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed