{"_id":"3e29933e7dca341f2d462390e060b124","slug":"master-chef-season-4-announced-in-mumbai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टरशेफ में पंजाब का पंच, पर बिना कुक्कड़-शुक्कड़ के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टरशेफ में पंजाब का पंच, पर बिना कुक्कड़-शुक्कड़ के
श्यामाकांत दुबे/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 19 Jan 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट में ट्विस्ट के तीन महारथी संजीव कपूर, विकास खन्ना और रणवीर बराड़ 26 जनवरी यानी अगले गणतंत्र दिवस से नए मास्टरशेफ की तलाश में जुटने वाले हैं। लेकिन इस बार कुकरी रियलिटी शो के मेन्यू में ट्विस्ट यह है कि मास्टरशेफ का चौथा सीजन विशुद्ध शाकाहारी रहने वाला है।
विज्ञापन
इस बार मास्टरशेफ-4 में तीनों जज पंजाबी है और इसके अधिकतर प्रतियोगी भी। मास्टरशेफ के लिए अब तक 65 प्रतियोगी शार्टलिस्ट किए जा चुके हैं। इनमें 37 का चयन कर अंतिम मुकाबले के लिए 12 शेफ चुने जाएंगे, जो मास्टरशेफ बनने की होड़ करते नजर आएंगे। 65 प्रतियोगियों में शामिल अंबाला के आशीष सिंह को शाकाहारी मेन्यू में ट्विस्ट देने की चुनौती का रोमांच पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
जजों का मार्गदर्शन:
इस दौरान 12 युवा तीनों सेलिब्रिटी शेफ जजों के मार्गदर्शन में शाकाहारी व्यंजनों को अपने अंदाज में पेश करते नजर आए। महालक्ष्मी रेसकोर्स के आंगन में तैयार होते व्यंजनों की महक दूर-दूर फैली हुई थी। इन युवाओं के लिए यह तो सिर्फ एक प्रशिक्षण आयोजन था। अब देखना होगा कि रियलिटी शो के ये घोड़े कितनी लंबी रेस दौड़ पाएंगे।
विज्ञापन
केक क्वीन है अमृतसर की नंदा:
अमृतसर की दृष्टि नंदा वैसे तो अपने जानने वालों में केक क्वीन कहलाती हैं लेकिन इस प्रतियोगिता में वे कई अन्य व्यंजनों पर भी हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। अपनी भव्य केक शॉप खोलने का सपना देख रहीं दृष्टि की नजर मास्टरशेफ का चौथा सीजन जीतने पर है।
शो में सबसे कम उम्र के प्रतियोगी 18 वर्षीय हरमन सिंह वैसे तो हैं कुवैत निवासी लेकिन उनका परिवार मूलत: अमृतसर का है। दिल्ली की प्रियंका मलिक की जड़ें भी अमृतसर में हैं। साफ है मास्टर शेफ के चौथे सीजन में भी पंजाबी तड़का जमकर लगने वाला है।
विकल्प हो जाएंगे सीमित: संजीव
चुनिंदा प्रतियोगियों को मीडिया के सामने पेश किए जाने के दौरान देश के पहले सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने जोर देकर कहा कि शो में देश के हर हिस्से की वेज डिश को जगह दी जाएगी।
वैसे उन्होंने माना कि शो के सिर्फ शाकाहार केंद्रित होने से प्रतियोगियों के विकल्प सीमित हो जाएंगे। अंबाला में जन्मे और अब देश के मास्टरशेफ कहे जाने वाले संजीव के मुताबिक वेजिटेरियन इस सीजन की नई चुनौती होगी।
प्रेजेंटेशन भी अहम: खन्ना
चार बार मिशेलिन स्टार जीतने वाले एकमात्र भारतीय शेफ विकास खन्ना ने अच्छे स्वाद के साथ डिश की प्रेजेंटेशन और स्टाइलिंग को भी समान रूप से महत्वपूर्ण बताया।
भारतीय शेफ की बाहर बड़ी इज्जत: बराड़
लखनऊ से निकलकर नामी शेफ तक का सफर करने वाले रणवीर बराड़ हाल के अपने टीवी कार्यक्रमों में घूम-घूमकर देश के विभिन्न इलाकों को व्यंजन बनाने के तौर-तरीके दिखाते रहे हैं।
अमेरिका समेत विभिन्न देशों में 24 रेस्तरां चलाने वाले रणवीर ने इस आयोजन के दौरान एक व्यंजन को संवारने में प्रतियोगियों की मदद करते हुए कहा कि लजीज शाकाहारी खाने के कारण भारतीय शेफ की बाहर बड़ी इज्जत है।
मास्टरशेफ-4 (वेज)
10:30 सोमवार से शनिवार
26 जनवरी से स्टार प्लस पर शुरू