फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Massive fire broke out in textile factory in Ludhiana

आग का तांडव: लुधियाना में कपड़ा फैक्टरी में लाखों का सामान जला, पठानकोट में भारत-पाक सीमा पर 10 एकड़ गेहूं राख

Thu, 21 Apr 2022 05:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Apr 2022 05:30 PM IST
सार

पठानकोट में भारत-पाक सीमा पर बाड़ से 150 मीटर दूरी पर ताशपत्तन चेक पोस्ट के पास गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे 10 एकड़ के करीब फसल जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
Massive fire broke out in textile factory in Ludhiana
पठानकोट में भारत-पाक सीमा पर गेहूं की फसल में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना में बहादुर रोड पर गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कपड़ा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। फैक्टरी मालिकों के साथ-साथ आसपास के लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। 

विज्ञापन


एक-एक कर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इन्होंने बार-बार चक्कर लगा करीब 25 गाड़ी पानी डाला और चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है। आग लगने के कारण लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बहादुर रोड पर श्री भगवती मिल्स नाम से फैक्टरी है, जहां होजरी का माल तैयार किया जाता है। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे फैक्टरी में काम चल रहा था। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी के बाद कपड़े को आग लग गई। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई। फैक्टरी में काम करने वाले सभी मुलाजिम बाहर की तरफ भागे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। आग की लपटें देख आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर अफसर राजिंदर कुमार ने बताया कि सुबह जैसे ही फोन आया तो छह गाड़ियां वहां भेजी गईं। छह गाड़ियों ने चक्कर लगाकर करीब 25 गाड़ियां पानी डाला और पांच घंटे के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि फैक्टरी के अंदर सारा माल जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिकों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से ही लगी हो। 

भारत-पाक सीमा पर लगी आग, 10 एकड़ गेहूं की फसल जली
उधर, पठानकोट में भारत-पाक सीमा पर बाड़ से 150 मीटर दूरी पर ताशपत्तन चेक पोस्ट के पास गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे 10 एकड़ के करीब फसल जलकर राख हो गई। हालांकि, सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने समय रहते किसानों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। 

जानकारी के मुताबिक भारत-पाक सीमा स्थित ताशपत्तन में गेहूं की फसल की कंबाइन से कटाई की जा रही थी। इसी दौरान एक चिंगारी निकली, जिससे गेहूं की फसल जलने लगी। तेज चल रही हवा के कारण आग भी तेजी से फैली और 10 एकड़ फसल को चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीमा सुरक्षा बल की 121 वाहिनी पहाड़ीपुर के कंपनी कमांडर राजीव रंजन, ताशपत्तन बीएसएफ पोस्ट कमांडर राजेश्वर मिश्रा, उपनिरीक्षक राजकुमार अपने 20 जवानों के साथ पहुंचे। 

जवानों और किसानों ने 50 मिनट की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। बीएसएफ जवानों ने आसपास की सैकड़ों एकड़ फसल को बचा लिया। जानकारी के मुताबिक किसान सुरजन सिंह, बचन सिंह, कश्मीर सिंह, बहादुर सिंह, फौजा सिंह और गुरमुख सिंह की फसल जली हैं। सभी किसान गांव बड़माल जट्टां के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों और किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed