{"_id":"6106568a2547043d6b74bfd3","slug":"massive-fire-broke-out-in-furniture-market-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: फर्नीचर मार्केट की नौ दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: फर्नीचर मार्केट की नौ दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Sun, 01 Aug 2021 01:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:40 PM IST
सार
एक-एक कर नौ दुकानें जलकर राख हो गई। जिसके बाद दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इस आग में अलग-अलग फर्नीचर जलकर पूरी तरह राख हो गया है। वहीं, दमकल विभाग के कर्मचारी का कहना है कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने के बारे में पता लगा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में फर्नीचर मार्केट में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारंगपुर मार्बल मार्केट स्थित शनिवार देर रात फर्नीचर की दुकानों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक-एक कर नौ दुकानें जलकर राख हो गईं। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। इस आग में करोड़ों का नुकसान का अनुमान है। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार देर रात एक बजकर 55 मिनट पर दमकल विभाग को सूचना मिली कि सारंगपुर मार्बल मार्केट (मुल्लांपर चौक) फर्नीचर की दुकानों पर भीषण आग लगी है। सूचना पर चंडीगढ़ से फायर स्टेशन समेत अलग-अलग जगहों से कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
एक-एक कर नौ दुकानें जलकर राख हो गई। जिसके बाद दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इस आग में अलग-अलग फर्नीचर जलकर पूरी तरह राख हो गया है। वहीं, दमकल विभाग के कर्मचारी का कहना है कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने के बारे में पता लगा है। हालांकि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन