फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Massive fire breaks out at a cardboard factory in Dadwa Chandigarh Sweets also affected losses worth lakhs in

Chandigarh: दड़वा की गत्ता फैक्टरी में लगी भीषण आग, चंडीगढ़ स्वीट्स भी चपेट में; लाखों का नुकसान

Tue, 23 Jun 2026 12:52 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज़ एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, मनीमाजरा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Jun 2026 12:52 AM IST
सार

चंडीगढ़ के गांव दड़वा स्थित मिठाई के डिब्बे (गत्ता बॉक्स) बनाने वाली एक फैक्टरी में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Massive fire breaks out at a cardboard factory in Dadwa Chandigarh Sweets also affected losses worth lakhs in
गत्ता फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के गांव दड़वा स्थित मिठाई के डिब्बे (गत्ता बॉक्स) बनाने वाली एक फैक्टरी में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने फैक्टरी के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और साथ स्थित चंडीगढ़ स्वीट्स तक भी पहुंच गई, जिससे वहां भी भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-17, सेक्टर-11, रामदरबार और इंडस्ट्रियल एरिया फायर स्टेशन से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने दोनों ओर से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए कुल नौ फायर टेंडर लगाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्टरी में बड़ी मात्रा में गत्ता और अन्य ज्वलनशील पैकेजिंग सामग्री रखी हुई थी, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। आग से उठ रहे घने धुएं के चलते आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके को घेरकर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी सतनाम सिंह, डीएसपी रामगोपाल तथा क्षेत्र के पार्षद अनिल दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। बताया गया कि जिस फैक्टरी में आग लगी, वह मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करती है। फैक्टरी के मालिक अमृतपाल सिंह घटना के समय अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चंडीगढ़ स्वीट्स के मालिक नरेश सिंघानिया ने बताया कि आग उनकी प्रतिष्ठान तक पहुंच गई, जिससे उन्हें भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फायर ऑफिसर नरेश कुमार ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे तक लगभग 80 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया था, जबकि शेष हिस्से में लगी आग बुझाने का कार्य जारी था। उन्होंने बताया कि गत्ता और पैकेजिंग सामग्री होने के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई आई, क्योंकि ऐसी सामग्री के भीतर लंबे समय तक सुलगन बनी रहती है।


राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें नुकसान का आकलन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed