{"_id":"5fdfbc9c8ebc3e3d594c3c4d","slug":"mason-s-son-got-fellowship-in-america-chandigarh-news-pkl397887936","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता : राजमिस्त्री के बेटे को मिली अमेरिकन यूनिवर्सिटी की फेलोशिप, मिलेगा 32 हजार डॉलर का वजीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता : राजमिस्त्री के बेटे को मिली अमेरिकन यूनिवर्सिटी की फेलोशिप, मिलेगा 32 हजार डॉलर का वजीफा
Mon, 21 Dec 2020 02:35 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ (रिटायर्ड) के साथ अमनदीप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि ठान लिया जाए तो कोई मंजिल दूर नहीं होती। मेहनत करने वालों के सपने जरूर साकार होते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है, लुधियाना के अमनदीप सिंह के साथ। राजमिस्त्री के बेटे अमनदीप को लॉस एंजेलिस यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया में पीएचडी के लिए फेलोशिप मिली है। इस फेलोशिप के तहत अमनदीप को पांच साल तक शिक्षण और शोध सहायक के तौर पर 32 हजार अमेरिकी डॉलर का वार्षिक वजीफा मिलेगा।
विज्ञापन
लॉस एंजेलिस यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया में पीएचडी के लिए आमंत्रित किए गए अमनदीप सिंह को रविवार को भाई जैताजी फाउंडेशन (बीजेएफ) ने समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया। भाई जैताजी फाउंडेशन ने आईआईटी जेईई के लिए अमनदीप सिंह को निशुल्क कोचिंग प्रदान करवाई थी। अमनदीप ने कड़ी मेहनत और लगन से 1884वीं रैंक प्राप्त की थी।
विज्ञापन
लुधियाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र अमनदीप शुरू से ही आईआईटी की पढ़ाई करना चाहते थे। भाई जैताजी फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी सरदार हरपाल सिंह की सलाह पर उन्होंने मोहाली स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) को ज्वाइन किया। अमनदीप ने केमिस्ट्री को अपना पैशन बनाया। फाउंडेशन ने उसके पहले तीन सेमेस्टर के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की और इस दौरान बीएस-एमएस प्रोग्राम के लिए पांच साल तक मेंटरिंग की।
विज्ञापन
जुलाई 2018 में अमनदीप को तीन महीने के लिए जर्मनी के ड्यूसबर्ग एसेन विश्वविद्यालय में कंप्यूटेशनल बायोकेमिस्ट्री के एक रिसर्च ग्रुप का हिस्सा बनने का मौका मिला। उस दौरान भी बीजेएफ ने वित्तीय सहायता प्रदान की। अमनदीप ने आवेदन भरे और चार अमेरिकी विश्वविद्यालयों में उनका चयन हुआ लेकिन उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया को ही चुना।
अमनदीप 26 दिसंबर को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। चंडीगढ़ के सेक्टर-28 स्थित केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में आयोजित एक धार्मिक आयोजन के दौरान मुख्यातिथि एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ (रिटायर्ड) ने बीजीएफ के चेयरमैन व पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्व निदेशक बीएस आहलूवालिया और मैनेजिंग ट्रस्टी हरपाल सिंह की मौजूदगी में अमनदीप को सम्मानित किया।