{"_id":"644905a7cefca7ea39042629","slug":"masked-robbers-looted-eighty-thousand-at-knife-point-chandigarh-news-c-16-1-pkl1006-125018-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चाकू की नोक पर नकाबपोश लुटेरों ने लूटे अस्सी हज़ार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चाकू की नोक पर नकाबपोश लुटेरों ने लूटे अस्सी हज़ार
Wed, 26 Apr 2023 04:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2023 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन दहाड़े गृहिणी को घर में बनाया बंधक
वारदात से इलाके में दहशत व भय का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम ऊधम सिंह वाला। सुनाम शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्र में घर में घुस कर नकाबपोश लुटेरे चाकू की नोक पर 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान महिला को चोटें आई हैं और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात को अंजाम देने से पहले दो नकाबपोश लुटेरे, बेखौफ होकर कालेज रोड के पास घर में घुसे।
अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी (45) ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह किचन में काम कर रही थी। उसके पति विनोद कुमार और बेटा फैक्टरी चले गए थे। उन्होंने कहा कि घर का मेन गेट खुलने की आवाज आई। जैसे ही वह किचन से निकल कर गेट की तरफ जाने लगी तभी दो नकाबपोश घर में घुसे और उसे पकड़कर कपड़े से मुंह बांध दिया। उसकी बाजुओं में रस्सियां डालकर उसे कुर्सी से बांध दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कनपटी पर चाकू तान दिया। बदमाश करीब आठ-दस मिनट तक घर को खंगालते रहे और एक अलमारी में रखे अस्सी हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसके हाथों में डाली चांदी की चूड़ियां लूटने की कोशिश की गई, लेकिन लुटेरे इसमें सफल नहीं हो सके। हालांकि उसकी बाजुओं चोटें आईं हैं। लुटेरों के जाने के बाद पीड़िता ने किसी तरह से खुद को रस्सियों से मुक्त किया और अपने पति को फोन किया। उसके पति विनोद कुमार घर पहुंचे और जख्मी हालत में पत्नी को संभाला। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात से इलाके में दहशत है।
एसएचओ अजय कुमार ने कहा कि वारदात की जांच की जा रही है। संबंधित इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही लुटेरों को काबू किया जाएगा।
फोटो। सुनाम में उपचाराधीन पीड़ित महिला लक्ष्मी देवी।