{"_id":"0d8460f234eb37e6bd5b11ca15a2a8ed","slug":"mashal-rally-protest-housing-board-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश भी ठंडा न कर सकी इनका गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश भी ठंडा न कर सकी इनका गुस्सा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Dec 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ हॉउसिंग बोर्ड के मकानों में रह रहे लोगों ने रविवार को बारिश के बावजूद अपनी मांगों के समर्थन में मशाल रैली निकाली। सेक्टर-45 और 46 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने भी रैली कर विरोध जताया।
सेक्टर-45 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रजत मल्होत्रा ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे।
सांसद पवन कुमार बंसल ने धरना दे रहे लोगों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें वोट दें या न दें, वे अपना राजनैतिक धर्म निभाते रहेंगे।
सेक्टर-46 के सरकारी स्कूल में हुई मशाल रैली में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-46 के प्रधान नरिंदर भाटिया सहित इलाके के लोगों ने हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे। पूर्व पार्षद और एसोसिएशन के पैट्रन जतिंदर भाटिया ने भी प्रदर्शनकारियोें का समर्थन किया।
इस मौके पर सेक्टर-46 के सुशील सोवत, बलविंदर सिंह उत्तम सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। सेक्टर-45 में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के उप प्रधान कमल किशोर शर्मा, सच प्रीत कौर, सचिव विशाल शर्मा, अमरजीत सिंह गिल, ओम प्रकाश सैनी, अनिल, संजीव शर्मा और सेक्टर-45 की एकता मार्केट के प्रधान भारत भूषण टोनी ने प्रदर्शन किया।
प्रमुख मांगे
-हाउसिंग बोर्ड के मकानों में बदलावों को बिना शर्त मंजूर करना
-मकानों की ट्रांसफर को लेकर पांच साल की शर्त हटाना
-हाउसिंग बोर्ड द्वारा भेजे गए नोटिस बिना शर्त वापिस लेना
-जीपीए से मकानों की ट्रांसफर खोलना