फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maruti Udyog will invest more than 20 thousand crore rupees in Haryana

समझौता: मारुति उद्योग हरियाणा में करेगा 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश, खरखौदा में मारुति को 900 एकड़ भूमि का हस्तांतरण

Thu, 19 May 2022 03:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 May 2022 03:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह कार्यक्रम एतिहासिक है, वे यह नहीं कहेंगे कि आज एक नया इतिहास बन गया है बल्कि यह कहेंगे कि 40 साल बाद इतिहास ने खुद को दोहराया है। उन्होंने कहा कि 40 साल पहले भी एक एमओयू हुआ था जिसने हरियाणा के विकास की तस्वीर और तकदीर को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई

विज्ञापन
Maruti Udyog will invest more than 20 thousand crore rupees in Haryana
हरियाणा में भूमि के आवंटन को लेकर समझौता। - फोटो : twitter @mlkhattar

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा में स्थित इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में स्थापित किए जाने वाले मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट के लिए भूमि के आवंटन को लेकर समझौता हो गया है। समझौता हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड/सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा कभी कृषि का केंद्र होता था लेकिन कृषि के साथ-साथ राज्य उद्योग में आगे बढ़ा और आज हमारा हरियाणा वर्ल्ड वाइड इन्वेस्टर का फ्रेंडली डेस्टिनेशन बन गया है। मारुति सुजुकी के 40 साल के सफर को पूरा करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान और भारत के संबंध 70 साल पुराने हैं, वे कामना करते हैं कि ये संबंध प्रगाढ़ हों और हमेशा आगे बढ़ते रहें। खरखौदा में क्रमश: 800 एकड़ और 100 एकड़ भूमि पर मारुति के नए प्लांट स्थापित किए जाने हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम एतिहासिक है, वे यह नहीं कहेंगे कि आज एक नया इतिहास बन गया है बल्कि यह कहेंगे कि 40 साल बाद इतिहास ने खुद को दोहराया है। उन्होंने कहा कि 40 साल पहले भी एक एमओयू हुआ था जिसने हरियाणा के विकास की तस्वीर और तकदीर को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई और आज एक नया समझौता हुआ जिसमें 900 एकड़ जमीन हरियाणा राज्य औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम के माध्यम से अधिकृत किया गया और इस जमीन को आज मारुति सुजुकी को हेंडओवर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में 2400 करोड़ रुपये के माध्यम से हरियाणा को दिया गया है। हरियाणा के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा ट्रांजेक्शन हुआ है। यह समझौता हरियाणा में विकास की नई पटकथा लिखेगा। उन्होंने कहा कि प्लांट के स्थापित होने से 13 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्लांट के लिए 2400 करोड़ की जमीन ली गई है और 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट किया जाना है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मारुति के कारण गुरुग्राम विकसित हुआ। इनके कारण से गुरुग्राम के अंदर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का इजाफा हुआ, कई कंपनियां यहां आई। अन्य इंडस्ट्री ने भी गुरुग्राम की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन आरसी भार्गव से निवेदन किया कि मारुति का कॉरपोरेट ऑफिस अभी तक दिल्ली में है, इसे भी हरियाणा शिफ्ट किया जाए। 

मनोहर लाल ने कहा कि हमने इंडस्ट्री को सभी प्रकार की सुविधाएं दी हैं। हमने सर्विसेज के लिए भी सुविधाएं देनी शुरू की हैं। चाहे एजुकेशन, हेल्थ अथवा आईटी से जुड़ी सर्विसेज हो, सभी को बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम उद्योग के नाते लगातार आगे बढ़ रहे हैं। जो भी सहायता चाहिए, पॉलिसी में जो भी बदलाव चाहिए, हम सब करने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी डिमांड और सुझाव के हिसाब से हम आगे बढ़ेंगे।
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरखौदा नया विकसित होता हुआ क्षेत्र है। यह एयरपोर्ट से 65 किलोमीटर दूर, रेलवे स्टेशन और एनएच से 18 किमी दूर है तथा केएमपी से भी इसका लिंक है। यहां मारुति जैसी बड़ी कंपनियों के निवेश करने से औद्योगिक माहौल को सकारात्मक बल मिला है। आने वाले दिनों में यह क्षेत्र औद्योगिक हब बनकर उभरेगा और इससे क्षेत्र के विकास का पहिया तेजी से घूमेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हिसार के एयरपोर्ट को भी विकसित किया जा रहा है। हिसार पुराना औद्योगिक नगर है। परंपरागत इंडस्ट्री के साथ-साथ नई इंडस्ट्री बनाई जा रही हैं जैसे हिसार में बल्क ड्रग पार्क, डिफेंस से जुड़े प्रोडक्शन इत्यादि को बढ़ावा दिया जा रहा है।




कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन आरसी भार्गव, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन केनिची आयुकावा, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी टैक्योची मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद सुनीता दुग्गल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, हरियाणा राज्य औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक विकास गुप्ता सहित हरियाणा सरकार और सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed