फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Martyr's family happy After air strike in POK

एयर स्ट्राइक के बाद हरियाणा में भी जश्न का माहौल, शहीदों के परिजन बोले, मन को बड़ी शांति मिली

Wed, 27 Feb 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/अंबाला सिटी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी/अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 Feb 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Martyr's family happy After air strike in POK
शहीद हरि सिंह के परिजन

पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने पर हवाई हमले से पूर्व सैनिकों में जोश का संचार हुआ है। उनका कहना है कि वास्तव में अब भारत ने पाकिस्तान को सही सबक सिखाया है। आगे भी इसी तरह हमले बोलने की जरूरत है, ताकि वह भारत की ओर आंख उठाने की कोशिश भी न करें। इस हमले को लेकर रिटायर्ड सूबेदार अतर सिंह मुलतानी ने बेहद खुशी जताई है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब दिया है। अतर सिंह मुलतानी वह शख्स हैं, जिनका हंसता-खेलता परिवार आतंकी हमले में उजड़ गया था। आतंकियों ने उनके दो बच्चों की जान ले ली थी, जबकि पत्नी गोली लगने से घायल हो गई थीं। मंगलवार तड़के देश के जवानों ने जब पुलवामा हमले का बदला लिया तो उन्होंने वीर सैनिकों को सलाम किया।
विज्ञापन


हमले के बाद एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बजाजा बाजार में कमेटी के अध्यक्ष अतर सिंह मुलतानी के नेतृत्व में हुई। मुलतानी ने कहा कि अब आतंकवादी देश पाकिस्तान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। महासचिव सार्जेंट खुशवीर सिंह दत्त ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वाले को उसी की भाषा में जवाब देकर सरकार ने सही कदम उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीओ बाबू राम सैनी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे हमले जारी रहने चाहिए। इस अवसर पर रिटायर्ड कर्नल एचएस चाहल, वारंट आफिसर गुलशन चांदना, सूबेदार मेजर जयवीर सिंह, सूबेदार मेजर सुलखन सिंह, कैप्टन केसी मेहरा, सार्जेंट गुरदेव सिंह, सिपाही बाबू सिंह, नायक मामराज सिंह आदि मौजूद रहे।

पुलवामा हमले में शहीद की वीरांगना ने कहा - कार्रवाई से मन को बड़ी शांति मिली  

Martyr's family happy After air strike in POK
Air Strike - फोटो : PTI

भारतीय वायुसेना की ओर से मंगलवार तड़के पाकिस्तान सीमा में एयर स्ट्राइक कर तीन सौ से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतारने के बाद हरियाणा के रेवाड़ी में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने पटाखे चलाने के साथ पाकिस्तान का पुतला जलाकर सेना की कार्रवाई का स्वागत किया है। 

पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए गांव राजगढ़ निवासी हरि सिंह की वीरांगना राधाबाई ने कहा कि इस कार्रवाई से मन को बड़ी शांति मिली है। परिजनों ने कहा कि देर से ही सही, लेकिन सेना की यह कार्रवाई काबिले तारीफ है। आतंकियों का खात्मा करने के लिए सेना को इसी तरह की मुंहतोड़ जवाब देने वाली कार्रवाई करते रहना चाहिए।

सभी शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि 
यह सर्जिकल स्ट्राइक सभी शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। सेना को यह कार्रवाई जारी रखनी चाहिए, ताकि देश से आतंकियों का सफाया हो सके। सरकार को सेना की कार्रवाई में दखल दिए बिना एयर स्ट्राइक को जारी रखना चाहिए। - राधाबाई, शहीद हरि सिंह की वीरांगना
 

सेना की कार्रवाई से मन को बड़ा सुकून मिला है। मेरा बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है। बेटे के जाने का गम तो है, लेकिन सेना की कार्रवाई में तीन सौ से अधिक आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने से बेटे की शहादत को श्रद्धांजलि मिली है। - पिस्ता देवी, शहीद की माता

यह कार्रवाई बहुत पहले करनी चाहिए थी ताकि हमारे जवानों को शहादत नहीं देनी पड़ती। सेना की एयर स्ट्राइक से पूरे गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है। - रणजीत, शहीद के चचेरा भाई

देश के लिए अपना पति कुर्बान किया है। सेना को एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाई से पाकिस्तान व आतंकियों का नामोनिशान मिटा देना चाहिए।- रंजना, कारगिल युद्ध में शहीद वेदपाल की वीरांगना

सेना की यह कार्रवाई शहीदों के लिए छोटी श्रद्धांजलि है। सेना को इससे भी बड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार को भी अब सेना के हाथ खोल देने चाहिए, ताकि सेना आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे सके। - गिरवर सिंह, कारगिल युद्ध में शहीद वेदपाल के भाई

गांव का बेटा देश की रक्षा करते शहीद हुआ था। सेना की इस कार्रवाई ने शहीदों का बदला ले लिया है। सेना को समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई को जारी रखना चाहिए। - अमित पंच, गांव राजगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह फैसला बहुत पहले ले लिया गया होता तो हमारे वीर जवानों की शहादत नहीं होती। खैर देर से ही सही सेना की कार्रवाई काबिले तारीफ है। - आनंदपाल, शहीद हरि सिंह के ससुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed