{"_id":"b0a2958fa2a8508205f4b3726ad38e3a","slug":"married-women-murdered-in-kurukhestra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल की बेटी कुरुक्षेत्र में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल की बेटी कुरुक्षेत्र में हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Thu, 16 Oct 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। आठ माह पहले मेहंदी रचाकर आई महिला की ससुरालियों ने मिलकर हत्या कर दी। गांव कमौदा में दहेज हत्या की भेंट चढ़ी विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। एलएनजेपी के पोस्टमार्टम रूम के बाहर आए मृतका के पिता भाणा (पाई) पूंडरी जिला कैथल निवासी चंद्रमणि पुत्र फूलराम ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कुसुम की शादी मार्च 2014 में कमौदा में रहने वाले सुरेश से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री से दहेज की मांग की जा रही थी और इसी के चलते उनके दामाद सुरेश ने अपने भाई नरेश तथा भाभी रेखा के साथ मिलकर कुसुम की हत्या कर दी है। दूसरी ओर पुलिस ने शिकायत दर्ज करते पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया।
कुसुम से दूसरा विवाह हुआ था
चंद्रमणि पुत्र फूलराम ने बताया कि सुरेश का पहले भी विवाह हुआ था, लेकिन उसकी पत्नी की मौत के बाद उनके एक रिश्तेदार ने पुत्री कुसुम का विवाह सुरेश से करा दिया था। चंद्रमणि के अनुसार मार्च 2014 में ही कुसुम का विवाह सुरेश से किया गया था।
विज्ञापन
पहली पत्नी मिली थी फंदे पर
मृतका के पिता चंद्रमणि के अनुसार सुरेश की पहली पत्नी फंदे से लटकी मिली थी। बताया गया है कि उससे भी दहेज की मांग की जा रही थी। अब उसकी पुत्री की भी हत्या कर दी गई है।
विवाह के एक माह बाद बाइक मांगी
लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर कुसुम के पिता चंद्रमणि ने बताया कि मार्च 2014 में विवाह के बाद ही उनकी पुत्री से दहेज की मांग की जाने लगी थी। हालांकि उन्होंने विवाह के समय अच्छा-खासा खर्च किया था, लेकिन फिर भी उसके दामाद ने बाइक की डिमांड रखी, जिसे पूरा कर दिया गया। मगर बावजूद इसके सुरेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अब उसकी लाडली की हत्या कर दी गई है।
गला घोटकर मारने का शक
शव का पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में डॉ. सुरेंद्र राणा, डॉ. तनुज, डॉ. विवेक अग्रवाल और डॉ. दिपाली शामिल थी। डॉ. तनुज के अनुसार शायद महिला का गला घोटकर मर्डर किया गया है। लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
सदर थाना थानेसर प्रभारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सुरेश, जेठ नरेश व जेठानी रेखा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस को मृतका के पिता चंद्रमणि ने शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 304 बी और 498 ए के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि छानबीन जारी और इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।