{"_id":"66ae2a37bca0905c37d2e200688d7790","slug":"marpeet-with-lady-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर मारपीट, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बंधक बनाकर मारपीट, जानिए क्यों
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Thu, 22 May 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर के पीरमुच्छल्ला स्थित वृंदावन गार्डन हाउसिंग सोसायटी के मालिकों पर पंचकूला निवासी एक महिला ने बंधक बनाकर मारपीट करने का कथित आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर सोसायटी के मालिक ने महिला पर उनके दफ्तर में आकर कंप्यूटर आपरेटर एवं उनकी पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में सुनीता गुप्ता पत्नी रवि गुप्ता निवासी सेक्टर 20 पंचकूला ने बताया कि उसने वृंदावन गार्डन सोसायटी में फ्लैट खरीदा था। जिसकी पूरी पेमेंट कर दी थी।
विज्ञापन
बिल्डरों ने उसको 2 फरवरी 2014 को फ्लैट का कब्जा देने को कहा था। उसने आरोप लगाया है कि बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने फ्लैट को देखने गई, लेकिन अभी तक उसका कार्य पूरा नहीं हुआ था।
बात करने के लिए वह सोसायटी के दफ्तर में गई, तो वहां मौजूद प्रोजेक्ट के एमडी मुकेश गोयल, उनके भाई राकेश गोयल, राजेश गोयल उनकी पत्नी शवेता के अलावा कं प्यूटर आपरेटर एवं मौजूद लोगों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। जिससे उसे काफी चोर्टें आइं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़या तथा एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
हाउसिंग प्रोजेक्ट के एमडी मुकेश गोयल ने बताया कि महिला ने दफ्तर में जमकर हंगामा किया एवं वहां मौजूद कंप्यूटर आपरेटर अरुण लता के साथ मारपीट की। वह भी परिवार के साथ इसी सोसायटी में रहते हैं। उनकी पत्नी शोर सुनकर यहां आ गई। जिसके साथ शिकायतकर्ता महिला ने मारपीट की।
कंप्यूटर आपरेटर एवं उसकी पत्नी ने भी चोटें दिखाईं। एमडी ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का पति रवि गुप्ता क्षेत्र में प्रॉपर्टी का कार्य करता है। वह उनके दफ्तर में आना जाना था। उनका हिसाब किताब को लेकर विवाद पैदा हो गया, जिसका फैसला एसपी डेराबस्सी अनिल शर्मा के कार्यालय में हुआ।
फैसले के मुताबिक फ्लैट शिकायतकर्ता के पति के हिस्से आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि फैसला होने के बाद भी उनकी पत्नी लगातार उनके दफ्तर में आकर उनसे झगड़ा कर रही थी एवं बुधवार को भी उसने ही मारपीट की।
एएसआई काका सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद वह मौके पर पहुंच थे। जहां दोनों पार्टियों ने उनको शिकायत दी है। पुलिस ने जंाच शुरू कर दी गई है।