{"_id":"717f550d2ab0170846430e0eb7f80337","slug":"marnath-yatra-pilgrims-protesting-at-chandigarh-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अमरनाथ यात्रियों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अमरनाथ यात्रियों ने की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Jul 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पाइसजेट की चंडीगढ़ से श्रीनगर की उड़ान के यात्रियों को एक घंटे हवा में चक्कर कटवाने के बाद वापस चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर ही उतार दिया। इस पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विमान में श्री अमरनाथ यात्रा के करीब सौ श्रद्धालु भी सवार थे। विमानन कंपनी का कहना है कि श्रीनगर में मौसम खराब होने की वजह से वहां लैंडिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
दूसरी ओर यात्रियों का कहना था कि जब स्पाइसजेट के अधिकारियों से चंडीगढ़ से श्रीनगर भेजने का वैकल्पिक इंतजाम करने को कहा तो उनको मना कर दिया गया। स्पाइसजेट की अगली फ्लाइट तक उनका सारा इंतजाम किया जाना चाहिए। विमानन कंपनी ने उनके लिए चाय पानी और खाने का कोई इंतजाम नहीं किया।
विज्ञापन
लैंडिंग के लिए अमृतसर ले गए
एक यात्री ने बताया कि श्रीनगर में मौसम की खराबी के कारण विमान की लैंडिंग पहले अमृतसर में करवाने की योजना बनाई गई लेकिन वहां भी लैंडिंग नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में विमान को वापस चंडीगढ़ ले आया गया।
शुक्रवार का दे दिया गया टिकट
स्पाइसजेट के एक अधिकारी ने कहा कि विमान के यात्रियों को श्रीनगर के लिए शुक्रवार का टिकट दे दिया गया। शुक्रवार को फ्लाइट दोपहर 2.40 बजे होगी।
अमित अग्रवाल ने बताया कि मैंने विमानन कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की तो उन्होंने कहा है कि शुक्रवार दोपहर को जाने वाली फ्लाइट से श्रीनगर भेज देंगे। एयरपोर्ट को सिस्टम को बेहतर करना चाहिए जिससे कि किसी भी सूरत में फ्लाइट्स लैंड हो जाएं।
मोहित भटनागर ने कहा कि मौसम खराब होने पर स्पाइसजेट का विमान श्रीनगर में एक घंटे तक हवा में चक्कर काटता रहा। हमसे कहा गया कि अमृतसर में लैंडिंग करवाएंगे, वहां लैंडिंग नहीं हो सकी। हमे चंडीगढ़ वापस ले आया गया। अब स्पाइसजेट हमारे लिए कोई व्यवस्था नहीं करवा रहा।