{"_id":"b81cc2fe2dc1f40cfe7d1b70d77320b0","slug":"market-extortion-in-sector-26-of-cjhandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा चेयरमैन जो सरेआम करने लगा हफ्ता वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा चेयरमैन जो सरेआम करने लगा हफ्ता वसूली
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Oct 2013 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित मंडी में अवैध अतिक्रमण के मामले में विवाद गहरा गया है। शुक्रवार को मंडी के वाइस चेयरमैन की तरफ से वकील रंजना शाही ने हाईकोर्ट में आरोप लगाया कि चेयरमैन समेत कई पदाधिकारी सेक्टर-26 मंडी में लगने वाली रेहड़ी फड़ी वालों से हफ्ता वसूली कर रहे हैं।
उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर आग्रह किया कि इस मामले में वाइस चेयरमैन को प्रतिवादी बनाया जाए। जस्टिस सूर्यकांत एवं जस्टिस एजी मसीह पर आधारित खंडपीठ ने इन आरोपों को गंभीरता से लेकर एसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी को जांच के आदेश जारी कर दिए।
हाईकोर्ट ने एसपी (ट्रैफिक) को निर्देश दिए कि एक डीएसपी और एक इंस्पेक्टर को जांच टीम में शामिल करें और खुद फैक्ट फाइडिंग रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करें।
विज्ञापन
वकीलों में हुई नोकझोंक
मामले की सुनवाई के दौरान वकील रंजना शाही ने हाईकोर्ट में कहा कि चेयरमैन विपक्ष से सत्ता पक्ष में शामिल होने के बाद से मंडी की हालत खस्ता हुई है।
उन्होंने कहा कि जब विपक्ष में थे तो सारी चीजें ठीक चल रही थीं। इस पर चंडीगढ़ के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल संजय कौशल ने वकील रंजना शाही को टोकते हुए कहा कि हाईकोर्ट पार्टीबाजी का आवाज उठाने का फोरम नहीं है।
चंडीगढ़ काउंसिल की इस दलील पर दोनाें वकीलाें की बीच हलकी नोकझोंक भी हो गई।
प्रशासन पर यह आरोप लगाए
उधर, मामले की याची ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ प्रशासन सेक्टर-26 स्थित मंडी की हालत सुधारने में गंभीर नहीं दिख रहा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से हाईकोर्ट में जो फोटो पेश की गई हैं, वह सोमवार को शूट की गई है। उन्होंने कहा कि सोमवार के दिन मंडी बंद रहती है।
लिहाजा प्रशासन और मार्केट कमेटी ने हाईकोर्ट को गुमराह किया है। उन्होंने सेक्टर-39 में बन रही नई मंडी के निर्माण पर भी प्रशासन सुस्त है।
इस पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को निर्देश जारी किए दो सप्ताह के भीतर सारी औपचारिकताएं पूरी करके सेक्टर-39 मंडी के निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के दौरान नई मंडी को लेकर स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश भी जारी किए हैं।